32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

महिला ने दी अग्निपरीक्षा, कलंक मिटाने के लिए बाबा के दरबार में नंगे पैर अंगारों पर चली

एमपी के छिंदवाड़ा जिले में एक महिला ने अग्निपरीक्षा (Daughter In Law Passed In Chhindwara) दी है। अपनी बेगुनाही साबित करने के वह अंगारे पर चली है। सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल है। उसके बाद उसने कहा है कि मैं खुद से चली हूं। छिंदवाड़ा जिले के सौसर तहसील के रामकोना का यह वीडियो बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सास के आरोपों को झूठा साबित करने के लिए रामाकोना गांव की महिला को बाबा के दरबार में अंगारों पर चलना पड़ा है। यह मामला 17 अगस्त का है, यहां पर तथाकथित बाबा दरबार का संचालन करते हैं। मंगलवार की रात यहां दरबार में बाबा के मानने वाले जुटे हुए थे, बाबा ने कुछ लोगों की अर्जियों पर सुनवाई की।

एक ऐसी ही अर्जी की सुनवाई करते हुए बाबा ने मोहखेड़ के मऊ निवासी महिला को बुलाया। बाबा ने महिला से सबके सामने कहा कि इस औरत पर कलंक है। इसने अपने पति को कुछ खिला पिलाकर वश में कर लिया है। अगर ये औरत गलत है तो आग में खाक हो जाएगी। बाबा के दिशा-निर्देश के बाद खुद को सच्चा साबित करने महिला अग्नि परीक्षा देने के लिए तैयार हुई और नंगे पांव अंगारों पर चलकर दूसरी तरफ निकल गई।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अंगारों पर चलने से पहले अपने पैर धोती है। फिर सबके सामने खुद को सही साबित करने के लिए नंगे पैर, दो बार धधकते अंगारों पर चलती है। बताया जा रहा है कि महिला की सास ने बाबा के पास अर्जी लगाई थी कि उसकी बहू ने उसके बेटे को कुछ खिला पिलाकर अपने वश में कर रखा है।

Related posts

मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रो में शुक्रवार शाम 6 से सोमवार सुबह 5 बजे तक 60 घंटे का टोटल लॉकडाउन…

MP SIDHI NEWS TEAM

खंडवा में बदनाम हुआ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार की अधिमान्यता होगी खत्म

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश: भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी की चैट हुई लीक, मिला नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!