29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

नर्मदा मोटर्स बजाज शो-रूम के मैनेजर के साथ हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा हुआ

जबलपुर। नर्मदा मोटर्स शोरूम के मैनेजर के साथ हुई को सनसनीखेज लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूट की वारदात सकरी घाटी में दो अगस्त की रात को हुई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को दबोचा है। वहीं तीन की तलाश जारी है। आरोपियों में एक शो-रूम का पूर्व कर्मी निकला। उसी ने लूट की पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपियों से 84 हजार 150 रुपए नकदी, एक टूटा मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त लुटेरों की बाइक जब्त किए हैं।

डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार ने इस सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दो अगस्त की रात निवास स्थित नर्मदा मोटर्स शो-रूम से घर लौट रहे मैनेजर पहाड़ीखेड़ा बरेला निवासी ओमप्रकाश पटेल और लहंगी निवासी सुनील लोधी के साथ हॉकी व बेसबॉल के डंडे से मारपीट कर दो बाइक सवार 6 बदमाशों ने 93 हजार रुपए, दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। बदमाशों ने सकरी घाटी के पास वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों के भागने के बाद पीड़ित ओमप्रकाश ने कुछ दूरी पर बंजारी माता मंदिर के पुजारी से मोबाइल मांग कर पुलिस को सूचना दी थी।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों को

टीआई कुंडम प्रताप सिंह मरकाम के मुताबिक पीड़ित ओमप्रकाश की सूचना पर बदमाशों की घेराबंदी की गई। उसी दौरान दो बाइक से 6 लुटेरे आते दिखे। पुलिस को देख एक बाइक सवार तीन लुटेरे भागने में सफल रहे। वहीं दूसरी बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। उनकी पहचान बहोरीपार बरगी निवासी सोनू पटेल (18), ब्ल्हवारा बरेला निवासी विनोद पटेल (18) व शिवम पटेल (18) के रूप में हुई। वहीं भागने वाले साथी का नाम आरोपियों ने संजय यादव व रोहित चौधरी दोनों निवासी बहोरीपार बरगी और सोनू पटेल निवासी बल्हवारा बरेला बताए।

शो-रूम का पूर्व कर्मचारी सोनू ठाकुर

इस लूट का षडयंत्र करता एवं मुख्य आरोपी शोरूम का एक और पूर्व कर्मचारी निकला। पुलिस के मुताबिक इस लुटेरे गैंग का मुखिया बल्हवारा निवासी सोनू पटेल है। पूर्व में वह निवास स्थित नर्मदा मोटर्स बजाज शो-रूम में काम करता था। वर्तमान में काम छोड़ दिया है। उसे पता था कि नर्मदा मोटर्स बजाज शोरूम का मैनेजर ओम प्रकाश पटेल रोज पैसा लेकर घर जाता है। उसी ने पांचों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। सभी मौज-मस्ती करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सभी आरोपी खेती किसानी का काम करते हैं।

Related posts

इंदौर में गुजरात से आई नकली रेमडेसिविर की हो रही कालाबाजारी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

लड़की की मां का व्हाट्सएप हैक किया, वीडियो एवं फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार के ऊपर लगाया बड़ा आरोप, कहा सरकार कोरोना मरीजों को मरने के लिए छोड़ा अकेला….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!