29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

इंदौर के कांग्रेस प्रवक्ता पर जिला बदर की कार्यवाही दमनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने का करेंगे कड़ा प्रतिरोध

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने इंदौर जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी को आतंक फैलाने के झूठे आरोप लगाकर जिला बदर करने की कार्यवाही को दमनकारी बताया है| उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराना धमकाना चाहती है| उल्लेखनीय है कि इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी को जिला बदर करने का नोटिस जारी किया गया है|

अजयसिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश को हमेशा शांति और सद्भाव के टापू के रूप में जाना जाता रहा है। शिवराज सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद आये दिन ऐसी घटनाएँ हो रही है जिनमें प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ने की भाजपा सरकार द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है| इंदौर में चूड़ी वाले और देवास में फेरी वाले की पिटाई , नीमच में निरीह और गरीब आदिवासी के साथ की गई बर्बरता और उसकी दुखद मृत्यु, रीवा में युवक की डंडे बेल्ट से पिटाई, महिदपुर में कबाड़ी को धमकाने और नेमावर के जघन्य हत्याकांड की घटनायें अत्यंत चिंताजनक है| इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने में असफल शिवराज सिंह विद्वेष फ़ैलाने वाले तत्वों पर कार्यवाही करने के स्थान पर लीपापोती कर रहे हैं| भाजपा सरकार आम लोगों का ध्यान वास्तविकता से हटा रही है| इससे उन लोगों को प्रोत्साहन मिल रहा है जो समाज को बांटने का काम कर रहे हैं|

सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भयभीत करने, धमकाने या उनपर बदले की कार्यवाही करने के सरकार के हर कदम का कांग्रेस पार्टी प्रतिरोध करेगी। इस तरह के रवैये को कभी भी सहन नहीं किया जाएगा|

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला, पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर किया घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी सिंगरौली मार्ग पर हुआ बस हादसा, 12 घायल, तीन गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना की तीसरी लहर का डरावना मंजर,प्रदेश में एक दिन में हुई 8 मौतें, उज्जैन में दो, 142 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!