25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, हैकर ने डालें अश्लील वीडियो

इंदौर।मंगलवार को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट हैक हो गई। हैकर्स ने विश्वविद्यालय के ऑफिसियल वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। हालांकि, मामले का पता चलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उस पेज को डिसेबल करवा दिया। इसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है।

प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि चाइना के हैकर्स ने इस बार वेबसाइट पर अटैक किया है। हैकर्स ने वेबसाइट के 16 नंबर पेज पीजी डिप्लोमा योगा थेरेपी पेज को हैक कर उस पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। कुलपति रेणु जैन के मुताबिक वेबसाइट के 16 नंबर पेज पर चाइनीज भाषा में कुछ लिखा नजर आ रहा है। इसके बाद अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए गए। कुलपति का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से वेबसाइट में फेरबदल कर सिक्योरिटी बढ़ाई जा रही है।

गौरतलब है, दो महीने पहले DAVV के पूर्व कुलपति की मेल आईडी भी हैक हुई थी। उस समय पहले रजिस्ट्रार समेत कई प्रोफेसर्स के ई-मेल आईडी हैक कर अधिकारियों, प्रोफेसर्स और अन्य से रुपए मांगे जा चुके हैं।

Related posts

कोरोना संक्रमित बीजेपी नेता को नियम का उल्लंघन करना पड़ा भारी,पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने दिया विवादित बयान, कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे, गृहमंत्री ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना विस्फोट : आज फिर 20 नए पॉजिटिव, 10 दिन में 188 केस, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!