27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खेती को लाभ का धंधा बनाने की तैयारी में सरकार, जल्द ही लाने जा रही है मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक

प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों के लिए खेती को लाभ का धंधा बनाने की तैयारी में है जिसमें किसानों को पौधे लगाने के बाद उन्हें काटने का अधिकार रहेगा। जिसको लेकर प्रदेश सरकार जल्द ही “मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक” लाने जा रही है, इसका फायदा यह होगा कि किसानों को अपने खेत में लगे पेड़ों को काटकर बेचने के लिए किसी सरकारी कार्यालय से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। किसानों को केवल वन विभाग को सूचना देनी होगी।

हर तरह के पेड़ पर लागू होगा नियम-

मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन अधिनियम से प्रदेश सरकार का उद्देश्य निजी भूमि पर पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए यह विधेयक लाने जा रही है। विधेयक में किसानों को फसल के रूप में पौधारोपण करने और बाद में उसे काटने का अधिकार दिया जाएगा। यह कानून नगरीय निकायों की सीमा छोडकर पूरे प्रदेश में लागू होगा। कानून लागू होने के बाद ऐसे किसी भी पेड़ को काटने और परिवहन के लिए किसी की भी अनुमति लेने कि जरूरत नहीं होगी। इमारती लकड़ी कहे जाने वाले साल और सागौन की लकड़ी भी उत्पादक अपने डीपो से बेच सकते हैं।

Related posts

कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, आज 23 पॉजिटिव, 11 दिनों में 200 से ज्यादा केस

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम 2021 घोषित किए

MP SIDHI NEWS TEAM

शिक्षकों की भर्ती के लिए 14 दिसंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, इस दिन होगी परीक्षा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!