24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

12वीं पास होने की खुशी में चल रही थी पार्टी‚ गोली चलने से जन्मदिन वाले दिन ही छात्र की मौत

भिलाई: जन्मदिन पार्टी के दौरान पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ फोटाे खिंचाना 12वीं के छात्र को इतना भारी पड़ा कि जन्मदिन के दिन ही उसकी जान चली गई। छात्र अपने जन्मदिन पर दोस्तों पर रोब झाड़ने के लिए पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ फोटो खींचा रहा था। इसी दौरान अचानक से रिवाल्वर का ट्रिगर दब गया और युवक की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

मामला भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर इलाके का है। रविवार को जवाहर नगर निवासी रोहन सिंह राजपूत का बर्थडे था। रोहन ने इस साल 12वीं की परीक्षा भी पास की थी। बर्थडे और पास होने की खुशी में उसने घर पर दोस्तों के लिए जन्मदिन पार्टी कार्यक्रम रखा हुआ था। पार्टी चल रही थी और सभी लोग डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोस्तों पर इंप्रेशन जमाने के लिए रोहन सिंह राजपूत अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर ले आया और उसे हाथ में लेकर इधर उधर घूमने लगा। कुछ लोग उसके साथ फोटो भी खिंचाने लगे। अचानक रिवाल्वर का ट्रिगर दब गया और गोली रोहन सिंह राजपूत की जांघ में जा लगी। गोली चलते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में रोहन को अस्पताल ले जाया गया‚ जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रोहन के पिता संजय सिंह राजपूत जबलपुर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रोहन उनका इकलौता बेटा था‚ जबकि उसकी एक छोटी बहन भी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि रविवार रात 10 से 11 बजे के बीच पार्टी चल रही थी इसी दौरान अचानक गोली चलने से रोहन की मौत हुई है। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है और मृतक रोहन के दोस्तों से भी पूछताछ की है।

Related posts

 उद्धव सरकार पर मंडरा रहा खतरा ,महाराष्ट्र सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया का बड़ा बयान आया सामने

MP SIDHI NEWS TEAM

सुप्रीम कोर्ट की कोरोना संकट पर सख्ती:केंद्र को नोटिस भेजकर सरकार के पास क्या है कोविड पर नेशनल प्लान?’, केंद्र से इन 4 मुद्दों पर पूछे सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

RBI के डिप्टी गवर्नर ने cryptocurrency के लिए निवेशकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!