18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट, ऑनलाइन मिलेगी अंकसूची

मध्य प्रदेश के 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शासकीय विद्यालयों (MP Government School) में 5वीं और 8वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्‍यांकन 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। पहले दिन विद्यार्थियों ने विशिष्‍ठ भाषा का पेपर हल किया।संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र  धनराजू एस ने बताया कि इस वर्ष 5वीं और 8वीं के प्रश्‍न-पत्रों का निर्माण भी राज्‍य स्‍तर पर किया गया है। साथ ही उत्‍तर पुस्तिकाओं का मूल्‍यांकन भी दूसरे स्‍कूलों और अन्‍य जिलों में भी किया जायेगा।

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र  धनराजू एस ने बताया कि, प्राप्‍तांकों को ऑनलाइन व्‍यवस्‍था में एकीकृत कर अंकसूची का छात्र वार निर्माण भी कम्‍प्‍यूटरीकृत रूप से किया जायेगा। अंकसूची विद्यार्थी को ऑनलाइन भी प्राप्‍त हो सकेगी। वार्षिक मूल्‍यांकन के प्रथम दिवस प्रदेश भर के लगभग 30 हजार केन्‍द्रों पर 93 हजार स्‍कूलों के 17 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।  प्रयास यही रहा है कि समूची व्‍यवस्‍थाएँ पारदर्शी हो और विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो। इसके लिए बच्‍चों को उनके घरों के पास ही परीक्षा केन्‍द्रों का आवंटन किया गया है। साथ ही सभी व्‍यवस्‍थाएँ ऑन लाइन कर देने से बच्‍चों को परीक्षा देने में भी सहजता है।

धनराजू ने बताया कि इन व्‍यवस्‍थाओं के सुखद परिणाम पहले दिन ही सामने आए हैं, जिसका उदाहरण कक्षा 5वीं का छात्र सुमित कुशवाह है। भोपाल की शासकीय प्राथमिक शाला बिशनखेडी अध्ययनरत सुमित आज सीहोर जिले के मुंगावली ग्राम की शासकीय शाला के परीक्षा केन्‍द्र पर शामिल हुआ। इस प्रक्रिया में सुमित का रोल नम्बर ऑनलाइन जारी हुआ और दोनो परीक्षा केन्‍द्रों के ऑनलाइन पंजीयन सुमित के सहयोगी बने। अब सुमित आने वाले पेपर भोपाल स्थित अपने स्‍कूल के परीक्षा केन्‍द्र पर भी दे सकेगा।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने कई वर्षों बाद बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams 2022) के अनुरूप इस वार्षिक मूल्‍यांकन का आयोजन किया है। इसके लिए विद्यार्थियों के पंजीयन, परीक्षा केन्‍द्रों का चयन, परीक्षा हेतु रोल नंबर, प्रवेश-पत्र आदि समूची व्‍यवस्‍थाएँ ऑनलाइन संपादित की गई हैं। इससे विद्यार्थियों को सहजता के साथ भयमुक्‍त वातावरण में परीक्षा देने के अवसर प्राप्‍त हो रहे हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश में कोरोना का महाविस्फोट, इंदौर-भोपाल में हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

मंत्री ने लगा दी लोगों के लिए जान की बाजी : लाइफ जैकेट पहन उफनती सिंध पार कर बोट से कोटरा गांव पहुंचे, पानी के बीच फंसे तो हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर आए

MP SIDHI NEWS TEAM

इंसानियत भी शर्मा जाए,बेटा चिल्लाता रहा डॉक्टरों ने नहीं देखा, अस्पताल के दरवाजे पर बेटे के आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!