25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी अर्थात फाइनल आंसर की जारी कर दी है।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी अर्थात फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर आंसर की को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स एग्जाम का परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। एमपीपीएससी की राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी।

परीक्षा के उपरांत अंतरिम उत्तर कुंजी 27 जुलाई, 2021 को जारी कर दी गई थी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 235 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 

एमपीपीएससी की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के चरण

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, फाइनल आंसर की – राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर फाइनल आंसर की दिखाई देगी।
  • फाइनल आंसर की को देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। 


मुख्य परीक्षा नवंबर में होगी

प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को फिर मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना रहेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से 23 नवंबर से 28 नवंबर, 2021 तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी प्रस्तावित है। राज्य सेवा परीक्षा तीन राउंड – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड में आयोजित की जाती है। बता दें कि 235 पदों के लिए इस परीक्षा की अधिसूचना 2020 में जारी की गई थी। कोरोना महामारी के कारण परीक्षा को टालना पड़ा था।  

Related posts

शादी के लिए राजी नहीं हुए परिजन तो प्रेमी जोड़े ने पिया जहर, हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- दूसरी लहर आई है या भेजी गई है,आशंका कहीं कोरोना की दूसरी लहर चीनी वार तो नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!