36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सयाजी होटल में घुसे आतंकी, विस्फोट कर लोगों को कब्जे में लिया, फिर एनएसजी कमांडोज से हुई भिड़ंत

इंदौर के विजय नगर स्थित सयाजी होटल में शनिवार को अचानक ‘आतंकवादी’ घुस गए। इस सूचना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सूचना के बाद एनएसजी कमांडो को बुलाया गया। आधुनिक हथियारों से लैस एनएसजी कमांडो ने होटल की सातवीं मंजिल पर फंसे यात्री को सकुशल बचाकर आतंकवादियों को अपने कब्जे में कर लिया।

इससे पहले अंदर घुसे आतंकियों ने होटल को अपने कब्जे में लिया और दो धमाके किए। धमाकों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल में रुके सभी लोग बाहर की ओर भागे। इसके थोड़ी देर बाद NSG कमांडो ने पूरा मोर्चा संभाला और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आतंकियों को अपने कब्जे में ले लिया।

इससे पहले कि आप घबराएं, हम आपको बता दें कि यह असली आतंकी हमला नहीं था। यह दरअसल इंदौर में 40 से अधिक एनएसजी कमांडो की मॉक ड्रिल का हिस्सा था जिसे शनिवार को अंजाम दिया गया। एनएसजी के कमांडो शहर के अलग-अलग इलाकों में इस ड्रिल को अंजाम दे रहे हैं।

जैसे ही धमाकों की आवाज हुई, एनएसजी कमांडो सचेत हो गए और उन्होंने सबसे पहले सयाजी होटल को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद कमांडो की एक टुकड़ी छत पर पहुंची जहां से उन्होंने जिस कमरे में आतंकी होने की सूचना थी उसे ट्रेस किया। उसके बाद कमांडो ने अपना मूवमेंट शुरू किया।

दो दिन पहले एनएसजी कमांडो का एक दल इंदौर पहुंचा था जो शहर के अलग-अलग स्थानों पर इस तरह की मॉक ड्रिल को अंजाम दे रहा है। अधिकारियों और कमांडो ने इंदौर में कुछ प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों सहित होटल का निरीक्षण किया। यहां होने वाली संवेदनशील घटनाओं को लेकर जानकारी भी ली।इन कमांडो ने आईआईटी, आईआईएम और विजयनगर क्षेत्र के कुछ प्रमुख होटलों को इसके लिए चयनित किया है। एनएसजी का दल अपनी रूटीन एक्सरसाइज के चलते यहां आया है।

Related posts

उमा भारती का दर्द- शिवराज ने किया अनबोला, मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं बात

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के बचाव के लिए त्रि-आयामी प्रयास- मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

कबाड़वाले से उज्जैन जिले के गांव में जबरदस्ती लगवाए जय श्रीराम के नारे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!