28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

EOW की कार्रवाई से सामने आया व्यापमं जैसा मेडिकल यूनिवर्सिटी घोटाले का जिन्न

EOW जबलपुर द्वारा मेडिकल यूनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त डॉक्टर तप्ति गुप्ता और उनके पति के निवास पर छापामार कार्रवाई की गई है। तृप्ति गुप्ता मेडिकल यूनिवर्सिटी की परीक्षा नियंत्रक रह चुकी है जहां अगस्त 2021 महीने में बड़ा मार्कशीट घोटाला सामने आया था।

बुधवार की अल सुबह 4 बजे ईओडब्ल्यू की जबलपुर इकाई के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत के निर्देश पर मेडिकल यूनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त प्रभारी नियंत्रक रही तृप्ति गुप्ता और उनके पति बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष अशोक साहू के निवास पर छापा मारा गया। दरअसल एसपी ईओडब्ल्यू देवेंद्र सिंह राजपूत को दंपत्ति के खिलाफ काफी शिकायतें मिली थी। जिसमें दोनों के द्वारा कुल अर्जित संपत्ति के बाद भी 72% अधिक व संपत्ति अर्जित करना पाया गया था।

अगस्त 2021 में मेडिकल यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला सामने आया था। जिसमें ऐसी छात्र भी पास कर दिए गए थे जिन्होंने कभी परीक्षा दी ही नहीं थी। हाई कोर्ट (MP High court) में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक यह भी पाया गया था कि उत्तर पुस्तिका जांचने, दोबारा मूल्यांकन से लेकर मार्कशीट जारी करने तक में गंभीर गड़बड़ियां की गई थी। नंबरों में हेरफेर कर मार्कशीट जारी की गई थी और बिना परीक्षा में बैठे छात्र पास कर दिए गए थे।

उस समय डा. तृप्ति गुप्ता परीक्षा नियंत्रक थी। मामला सामने आने के बाद कुलपति डॉ टी एन दुबे ने पद से इस्तीफा दे दिया था और डा. तृप्ति गुप्ता को भी पद से हटा दिया गया था। अब जब EOW की कार्यवाही चल रही है। इस मामले से जुड़े कई लोगों के तार ईओडब्ल्यू के हाथ लगे हैं और भविष्य में इन सब पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Related posts

जबलपुर में ब्लैक में रेमडेसिविर बेचने वालों पर रासुका : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पहली कार्रवाई जबलपुर में, अब मरीज का मोबाइल नंबर देने पर ही मिलेगा इंजेक्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति घोषित 

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकारी कर्मचारियों को लेकर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, नई नगर पंचायत का भी ऐलान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!