24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मानसिक तनाव में आकर 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

इंदौर। इंदौर में 15 साल की किशोरी ने मोहर्रम के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने मां से सवाल पूछा- क्या इमाम हुसैन आज ही के दिन शहीद हुए थे? क्या आज जिन लोगों की मौत होगी उन्हें शहादत मिलेगी? वह जन्नत में जाएंगे? मां ने जवाब दिया- हां। इसके कुछ देर बाद बेटी ने फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर उसे अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया गया।

 घटना शहर के रावजी बाजार क्षेत्र के चंपा बाग स्थित हाथीपाला की है। यहां राबिया पिता इकबाल शेख अपने पूरे परिवार के साथ मोहर्रम पर शुक्रवार देर शाम रोजा खोलने बैठी थी। मां ने बेटी की पसंद की खीर भी बनाई थी। रोजा खोलने से पहले केवल एक सवाल ने युवती की जान ले ली। परिवार इस घटना से सदमे में है।

सहेली की मौत के बाद मानसिक रूप से उबर नहीं पाई

परिजन ने बताया कि कुछ साल पहले स्कूल की पिकनिक राऊ सर्कल के समीप नखराली धाणी गई थी। जहां पर राबिया की सहेली की झूले पर से गिरने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद राबिया कुछ बहकी-बहकी सी बातें करने लगी थी। हमेशा कहती रहती थी कि जिंदगी और मौत क्या है? कभी भी हम मर सकते हैं। ऐसी बातों पर परिवार वाले उसे कई दफा डांटा करते थे, लेकिन सहेली की मौत के बाद वह मानसिक रूप से उबर नहीं पाई थी।

Related posts

9वीं से 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत

MP SIDHI NEWS TEAM

अतिक्रमण हटाने गए सीएसपी ने अधेड़ को मारा थप्पड़, बोले- यहीं गाड़ दूंगा

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष लिटोरिया कल 6 को सीधी में 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!