28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सीधी : रेत से भरा हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा, रेत के ऊपर बैठीं 6 से 7 महिलाएं उछलकर जमीन में गिरीं

सीधी जिले के पिपरा चौकी के पास ग्राम अमलाई में शुक्रवार दोपहर तेजगति से दौड़ रहा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर लेकर जाया गया। महिलाओं के हाथ-पैर और सिर में चोट आई है।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हाईवा क्रमांक एम 17 एचएच 3802 रीवा की ओर जा रहा था। अमिलई गुरूबाबा ढाबा के पीछे जैसे ही पहुंचा, अचानक से लहराने लगा। जब तक ड्राइवर संभाल पाता, हाईवा अनिंयत्रित होकर पलटी खा गया। हाईवा में रेत भरी हुई थी और उसके ऊपर 6 से 7 महिलाएं सवार थीं। हाईवा के पलटते ही वे सड़क पर आ गिरीं और बुरी तरह से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं कंदबारी गांव की रहने वाली हैं। हालांकि पूरे मामले में जिम्मेदारों ने किसी भी प्रकार से बात करने से इंकार कर दिया।

Related posts

छतरपुर के महाराजा कालेज को ख़त्म करने की साजिश, सौ साल पुरानी धरोहर को सहेजने के बजाय मिटा रही है शिवराज सरकार, कालेज का विश्वविद्यालय में संविलियन का कोई औचित्य नहीं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन मोबाइल वैन चलाये -कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 129 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 46 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!