18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतिम दिन युवा मोर्चा ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

सीधी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतिम दिन भारत माता के लाडले सपूत पूर्व सैनिक और शहीद सैनिकों के परिवार का अभिनंदन कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी एवं बद्री मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हमारे सैनिक विश्व विजेता और भारत माता के सच्चे सपूत-इंद्र शरण

सैनिकों को साल श्रीफल से अभिनंदन उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि हमारे सैनिक विश्व विजेता और भारत माता के सच्चे सपूत हैं। देश की रक्षा के लिए अपनी जान पर खेल जाना इनकी पहचान है। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सैनिकों के कल्याण के लिए जुटी हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि सामाजिक न्याय पकवाड़ा 7 अप्रैल से निरंतर चल रहा है। पार्टी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के हितार्थ अनेक आयोजन कर रहे हैं।

सैनिकों के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में – निशांत

अध्यक्षीय उद्बोधन में मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को युवा मोर्चा यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए अभियान के रूप में लगा हुआ है। सैनिकों के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में। सैनिक अनुशासन की मिसाल हैं और सैनिक हर युवाओं का प्रेरणा स्रोत होना चाहिए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि पार्टी द्वारा जिले के सभी 15 मंडलों के बूथ केंद्रों तक यह कार्यक्रम बूथ समितियों द्वारा किया जा रहा है। प्रातः काल से ही पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहीदों के प्रतिमाओं की सफाई पश्चात माल्यार्पण एवं उनके परिवार के सम्मान में लगा हुआ है। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से कैप्टन के वी सिंह, देवमणि सिंह, श्रीमान पांडे, दिवाकर सिंह, राधा कांत शर्मा, योग्य सेनगुप्ता, विजय प्रसाद तिवारी, छोटेलाल नामदेव, रमेश प्रसाद शर्मा, डी पी पांडे, श्याम बहादुर सिंह, धीरज कुमार सिंह, कुमर बहादुर सिंह, हनुमान सिंह, पीके शर्मा, एचपी पांडे, वीर बहादुर सिंह चौहान, अजय सिंह, विजय कुमार तिवारी, सी एल शर्मा, हरिप्रसाद मिश्रा, छोटे लाल शर्मा, गोपाल सिंह सहित दर्जनों पूर्व सैनिक और शहीद हुए सैनिकों के परिजन शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र यादव एवं आभार प्रदर्शन विक्रमादित्य मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संदीप सिंह गहरवार, संजय सोनी, सुरेश पटेल, विक्रम यादव, सतीश सोनी, जितेन सिंह परिहार, विकास गौतम, सिद्धार्थ मिश्रा, शिवम चौहान, आशीष चौबे, जितेंन्द्र तिवारी,शक्ति वर्मा, ऋषि राज जयसवाल, राहुल मिश्रा, अजय गुप्ता, अशोक द्विवेदी, वरुण पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

आज भाजपा सोशल मीडिया की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

एनसीएल के अमलोरी प्रोजेक्ट में सीबीआई का छापा मचा हड़कंप…….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!