27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

जिला स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न,लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 2 मई तक, अब शादियों में 50 की जगह दोनों पक्षों को मिलाकर केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति

सांसद सीधी रीती पाठक तथा विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम की वर्चुअल उपस्थिति तथा विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की उपस्थिति में जिला स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों से चर्चा उपरांत जिले में बढ़ रहें कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जहॉ शादियों में 50 व्यक्तियों की छूट दी गई थी वहॉ अब केवल और केवल दोनों पक्षों को मिलाकर अब अधिकतम 20 कर दी गई। सब्जी की दुकान, आटा चक्की, दूध डेरी का समय 06 बजे सुबह से दोपहर 12 बजे तक किया गया है।
     सांसद रीती पाठक ने  कहा कि 1 मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक सभी लोगो को टीकाकरण किया जायेगा। जिसकी तैयारी समय से पूर्ण करे लें जिससे लोगो को अनावश्यक भटकना न पडे। सांसद ने कहा कि जिले में कोरोना के इलाज के लिए पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाओं की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिससे कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।
         विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को लेकर चिन्ता जाहिर करते हुए कोरोना मरीजों हेतु एक एम्बुलेंस देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह समय हम सब को मिलकर संवेदनशीलता से कार्य करने की जरूरत है। जो भी मरीज भर्ती हैं, उन्हें अनावश्यक रेफर न किया जाये। जब मरीज एवं मरीज के परिजनों द्वारा लिखित में कहा  जाये तभी उन्हे रेफर किया जाये। उन्होने कहा कि कोविड़ कमाण्ड सेन्टर में एक टोल फ्री नम्बर जारी किया जाये जिससे भर्ती मरीजों के परिजन आवश्यकता पड़ने पर उनसे बात कर सके।  उन्होने कहा कि जो भी व्यक्ति बाहर से आ रहे है उन्हे  कम से कम 05 दिन तक क्वारेन्टीन करे। विधायक ने कहा कि  जो भी व्यक्ति होम आईसोलेशन में है उन्हे आवश्यक दवाईयॉ उनके घर पर ही पहुचाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही एक विधिवत गाइडलाईन जारी कर जिसमें दवाईयों के बारे में एवं उसके खुराक के विषय में पूर्ण जानकारी हो उनकी एक-एक प्रति प्रत्येक होमआईसोलेशन मरीजों को पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि कोविड-19 के कारण भारी संख्या में अप्रवासीय श्रमिक की वापसी ग्राम पंचायतों में हो रही है। वापस आये श्रमिकों के संबंध में जानकारी ग्राम पंचायतों के सचिवध्ग्राम रोजगार सहायक से प्राप्त कर सम्मिलित करना सुनिश्चित करें।
         विधायक शरदेंदु तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में कोई भी कमी नहीं हो हर संभव प्रयास किया जाये। उन्होने कहा कि कोरोना से संक्रमित मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो उन्हें समय पर नास्ता, भोजन आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। सभी फीवर क्लीनिक में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो।चुरहट विधायक ने कहा कि शादियों में जो भी गाड़ी, बाजा, डीजे रोडलाइट, टेन्ट इत्यादि का जो भी एडवांस दिया गया है और जो भी शादियों की डेट बढ़ा दी गई है उस एडवांस को सिप्ट करने के निर्देश जारी किए जाएं। शरदेंदु तिवारी द्वारा जो भी मरीज आईसोलेशन मे भर्ती है उन सभी का प्रतिदिन रिपोर्ट डेस्कबोर्ड में प्रदर्शित करने हेतु कहा गया है।
         कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन, रेमडेसिविर इंजेक्शन सहित सभी दवाइयॉं शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसका पर्याप्त स्टॉक की अभी उपलब्ध है, ऐसे में किसी भी मरीज को बाहर से दवाइयां लेने की आवश्यकता नहीं पड़े। यदि कोई कर्मचारी या डॉक्टर रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने का पैसा मॉगता है इसकी शिकायत तत्काल कलेक्टर से कर सकते हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि  रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध रासुका के तहत कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी डॉक्टर संकट की इस घड़ी में रोगियों की सेवा और उपचार पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से करें। आपके द्वारा समय पर किये गये उपचार के प्रयासों से किसी को जीवनदान मिलेगा।
         कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने बताया कि फीवर क्लीनिक में आने वाला हर तीसरा व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। कलेक्टर ने बताया कि कोविड कमाण्ड सेन्टर में मोबाइल उपलब्ध कराई गई है तथा 22 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो प्रतिदिन होम आइसोलेशन मरीजों से दिन में 2 से 3 बार उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर रहें है तथा थोड़ा सा भी स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें कोविड सेन्टर में भर्ती किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चौधरी ने नगरपालिका एवं पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया है कि शहर के मुख्य मार्ग के अतिरिक्त अन्य मार्गों पर बैरिकेटिंग की जाये जिससे अनावश्यक आवागमन को बाधित किया जा सके।

ग्राम पंचायतों को किया जायेगा पुरस्कृत 

  जो भी ग्राम पंचायत अपने गांव में आने वाले प्रवासियों की बेहतर सुरक्षा एवं देखरेख के साथ गांव के व्यक्तियों को बाहर नहीं जाने देगें ऐसे ग्राम पंचायतों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही जिन पंचायतों में कम से कम कोरोना के मरीज आयेगें और जहां एक भी कोरोना से संक्रमण व्यक्ति नहीं पाये जायेगें उन ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कृत किया जायेगा।
         बैठक में राजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा कांग्रेस भवन को कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यकतानुसार उपयोग के लिए कलेक्टर को सौंपा गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा, गणमान्य नागरिक इन्द्रशरण सिंह चौहान, श्रीमान सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुरूदत्त शरण शुक्ल, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, पुष्पराज सिंह, रमेश अग्रहरी, कमल कामदार सहित जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहें।

Related posts

एटीएम से छेड़खानी कर पैसा लूटने वाले आए कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, दर्जनों एटीएम कार्ड के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं तथा मोटरसाइकिल की गई जप्त…

MP SIDHI NEWS TEAM

लाकडाउन को लेकर हाई अलर्ट सीधी कलेक्टर रविंद्र चौधरी…..कोरोना गाईड लाइन के नियमों का पालन ना करने वाले सुधर जाय, नहीं जाएंगे जेल…

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया बड़ा ऐलान……

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!