20 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 5 को, स्वागत की भव्य तैयारियां 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का प्रथम नगर आगमन 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे स्थानीय मानस भवन सीधी में हो रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी के स्वागत की शानदार तैयारी की जा रही है। स्थानीय मानस भवन में विशाल किसान संवाद कार्यक्रम रखा गया है, जहां कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिले के किसान भाइयों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

Related posts

कांग्रेस विधायक पर दर्ज हुई FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी का बहुमुखी विकास भाजपा ने किया, जल्द ही मुख्यमंत्री देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात – सीधी विधायक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!