28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, BJP सांसद की संस्था ने की शिकायत

इंदौर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इसमें एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंग दिया गया। इसका फोटो वायरल होने के बाद भाजपा की ही सांसद मेनका गांधी की संस्था ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की है।

जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से बीजेपी के नए मंत्री अपने अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रहे हैं लेकिन अब यह यात्राएं विवादों के घेरे में नजर आ रही हैं।  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा में समर्थकों के साथ एक घोड़ा भी नजर आ रहा था, जोकि भगवा रंग से रंगा गया था, इसे लेकर अब नया विवाद पैदा हो गया। घोड़े को रंगे जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन आशीर्वाद यात्रा संचालकों के खिलाफ इंदौर के संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली में एक घोड़ा भगवा रंग में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। घोड़े की पीठ पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न कमल को बनाया गया था। साथ ही उसकी पीठ को हरे रंग से रंगा गया था। रैली में घोड़े को इस तरह इस्तेमाल करना पशु प्रेमियों को नागवार गुजरा। उन्होंने इसको लेकर आपत्ति जताई और इसे पशु के साथ की गई क्रूरता करार दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के पूर्व पार्षद रामदास गर्ग ने इस घोड़े को बुलवाया था, आपत्ति दर्ज कराने वाले पशु प्रेमियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने सियासी फायदे के लिए पशुओं का इस्तेमाल भी कर डाला। पीपुल्स फॉर एनीमल नाम की संस्था ने इस पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए इसे पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन बताया और रैली संचालकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

संस्था की प्रियांशु जैन ने बताया कि जिस समय केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही थी, उसी वक्त संयोगितागंज इलाके में यह घोड़ा नजर आया था। उसे पूरी तरह से भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। उसके ऊपर कमल भी बनाया गया। कई लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद प्रियांशु जैन ने गुरुवार को इस मामले में संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत की है।प्रियांशु ने बताया कि BJP नेता रामदास गर्ग उस घोड़े को लेकर आए थे। घोड़े को जिस तरह से रंगा गया था, वह उसके लिए खतरनाक है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है।’पीपल फॉर एनिमल्स’ के सदस्यों का कहना है कि घोड़े को इस तरह रंगना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों और यात्रा के आयोजकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत की जाएगी।

बीजेपी नेता संग बदसलूकी

 ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक बीजेपी नेता के साथ बदसलूकी का मामला भी सामने आया था। इस यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा शेयर किया जा रहा हैं जहां बीजेपी के गोविंद मालू के साथ पुलिस द्वारा न सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया बल्कि उन्हें धक्के देकर बाहर निकाला गया।

मुंबई में जनआशीर्वाद रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

 इसके अलावा बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर विवाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी देखने को मिला। यहां मुंबई पुलिस द्वारा रैली के दौरान कोविड निय़मों की अनदेखी करने के आरोप में 19 FIR दर्ज की गई हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री का बड़ा एलान, ओपन बुक पद्धति से होगी यूजी और पीजी की परीक्षा

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!