29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
राजनीति

राजद में मचा घमासान: तेजप्रताप का तेजस्वी के सलाहकार पर आरोप, कहा- भाई से बात नहीं करने दे रहे

राजद परिवार में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेजप्रताप यादव के करीबी आकाश यादव को छात्र राजद के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद ही लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का गुस्सा तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर फिर से निकला है। शुक्रवार को तेजस्वी यादव से मुलाक़ात नहीं होने के बाद तेजप्रताप यादव ने संजय यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मुझे मेरे भाई से ना ही मिलने दे रहे है और ना ही बात करने दे रहे हैं।

दरअसल शुक्रवार को तेजप्रताप यादव अपने भाई तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। लेकिन थोड़े देर के बाद ही वो गुस्से में आवास से बाहर निकल आये। इस दौरान जब उनसे मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा तो तेजप्रताप का सारा गुस्सा तेजस्वी यादव के सलाहकार पर फूट पड़ा। तेजप्रताप यादव ने कहा कि जब हम तेजस्वी से बात कर रहे थे संजय यादव ने हमें बात करने से रोक दिया और तेजस्वी को लेकर चले गए।    

आगे तेजप्रताप ने कहा कि मुझे बात नहीं करने दिया और ना ही मिलने दिया जा रहा है। ये दोनों भाईयों के बीच में आ रहे हैं। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने गुस्से वाले अंदाज में कहा कि संजय यादव मुझे तेजस्वी से बात करने से रोकने वाला कौन होता है? मुझे अपने ही भाई से बात करने से रोका जा रहा है। 

पिछले दिनों तेजप्रताप यादव के करीबी आकाश यादव को हटाकर गगन कुमार को छात्र राजद का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गगन कुमार को छात्र राजद का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस फैसले के बाद से ही तेजप्रताप यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर हमलावर हो गए हैं।

बुधवार को भी तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर दोनों पर हमला बोला था। तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में लिखा था कि प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने में अध्यक्ष जी ये भूल गए कि पार्टी संविधान से चलता है और राजद का संविधान कहता है कि बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते।आज जो हुआ वो राजद के संविधान के खिलाफ हुआ।

इसके अलावा एक और ट्वीट में तेजप्रताप यादव ने लिखा कि जिस प्रवासी सलाहकार के इशारों पर पार्टी चल रही है वो हरियाणा में अपने परिवार से किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता। वो ख़ाक मेरे अर्जुन को मुख्यमंत्री बनाएगा। वो प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है।

इतना ही नहीं तेजप्रताप के द्वारा मोर्चा खोले जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी मीडिया के द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कह दिया था कि हू इज तेज प्रताप। जगदानंद सिंह के इस बयान पर तो तेजप्रताप यादव एकदम आग बबूला हो गए। तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह पर सीधा वार करते हुए कहा दिया कि जगदानंद सिंह जाकर लालू जी से पूछें कि हू आई एम। जगदानंद सिंह तानाशाह की तरह काम करते हैं और वे पार्टी का संविधान भूल गए हैं।  

Related posts

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा- वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी है गायब

MP SIDHI NEWS TEAM

गरिमा के खिलाफ जाने पर बोले- अरे! सदन चलेगा, तो गरिमा रहेगी न; अकेला नहीं पड़ा, पूरी पार्टी मेरे साथ-जीतू पटवारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए कार्रवाई के संकेत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!