29.4 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। फिल्म The Kashmir Files में कश्मीरियों के दिखाए गए दर्द के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडित भाई-बहन अगर वापस कश्मीर जाना चाहते हैं तो वह गृह विभाग को सूचित करें।सरकार‌ उनकी वापसी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ भेजने की व्यवस्था भी करेगी।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं देखने की बात कहने वाले कांग्रेस ‌सांसद विवेक तन्खा जी से निवेदन है कि वह मध्य प्रदेश में रह रहे उन कश्मीरी पंडितों की सूची उपलब्ध करा दें जो वापस जाना चाहते हैं।इस ट्वीट को उन्होंने विवेक तन्खा को भी टैग किया है और हैगटेग #TheKashmirFiles का इस्तेमाल किया है।

मीडिया से चर्चा करते हुए हुए गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह कश्मीरी विस्थापितों के साथ है अगर वह यहां से वापस कश्मीर जाना चाहेंगे तो सरकार उनकी पूरी मदद करेगी । उनको कश्मीर पहुचाने तक कि व्यवस्था की जाएगी वह ओर जो सहायता सरकार से चाहेंगे वो उनको दी जाएगी। इस मामले में राजनीति नही होनी चाहिए। यह मानव सेवा व संवेदनाओं का मामला है इसके लिए सभी को सकारात्मक दृटिकोण रखना चाहिए।
विवेक तन्खा के कश्मीरी पंडितों को लेकर दिए बयान पर कहा कि तन्खा जी कश्मीरी प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों की सूची उप्लब्ध करा दे हम उनकी पूरी सहायता करेंगे।

बता दे कि हाल ही में विवेक तन्खा ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2022 और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक (नंबर 2) पर अपनी बात रखी एवं जम्मू-कश्मीर के बेहतरीन विकास और उत्थान के लिए सरकार को सुझाव भी दिये और कहा था कि कश्मीर की हालत दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। सरकारी अफ़सर कब तक कश्मीर को चलाएँगे। लोक तांत्रिक सरकार की ज़रूरत है। राजनीतिक से ज़्यादा economic upliftment ज़रूरी। दिल्ली बहुत दूर है।

Related posts

मप्र पंचायत चुनाव के निरस्त होने के बाद शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कहर-मध्यप्रदेश के इन इन शहरों में लगा कर्फ्यू, शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान …..

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रशासन की सख्ती के बाद माहौल सामान्य होने लगा हिंदुओं ने मकानों से मिटाई बेचने की सूचना

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!