24.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

10वीं-12वीं बोर्ड की विशेष परीक्षा का टाइम टेबल जारी

भोपाल। एमपी बोर्ड (माध्यमिक शिक्षा मंडल) भोपाल ने 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम की विशेष परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।10वीं और 12वीं यह परीक्षा प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए 6 सितंबर से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 6 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक और 12वीं की परीक्षाएं 21 सितंबर तक चलेंगी।

मंडल के पीआरओ एसके चौरसिया ने बताया कि दोनों का समय सुबह 9 बजे से 12बजे तक रहेगा। दोनों परीक्षाएं एक साथ होंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 1 सितंबर से एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर अपना प्रवेश पत्र ले सकेंगे। नियमित एवं प्राइवेट छात्रों की प्रयोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित केंद्र पर परीक्षा अवधि के दौरान ही आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी के लिए छात्र संबंधित केंद्र के केंद्राध्यक्ष से संपर्क कर ले सकता है। मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी जानकारी उपलब्ध है।

Related posts

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रखी बजट सत्र को आगे बढ़ाने की मांग..

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग का कॉलेज के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला,अप्रैल में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की परीक्षाएं अब होगी मई से प्रारंभ…..

MP SIDHI NEWS TEAM

विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना बढ़ाएँ,परिणाम मूलक हो व्यवसायिक शिक्षा : मंगुभाई पटेल राज्यपाल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!