18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

घर में घुसकर प्रेमिका सहित तीन लोगों को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या, खुदकुशी करने वाले ने घटना से पहले बनाया वीडियो

बैतूल। जिले के आमला नगर में रेलवे काॅलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी के घर में घुसकर एक हमलावर ने दो युवकों और एक युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे आमला के भवानी नगर इलाके में रहने वाले सर्राफा व्यापारी सुनील सोनी के घर में घुसकर आरोपित भानू तोमर ने उसके पुत्र लोकेश सोनी, उसकी भांजी बरखा सोनी और पड़ोस में रहने वाले लकी पिता बसंत पाल की गोली मारकर हत्या कर दी।पड़ोस के लोगों ने लकी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के मुताबिक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के घर जाकर पहले उसे को गोली मारी फिर उसके मामा के लड़के को। इस दौरान गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक वहां आ पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी। तीनों की गोली मारने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना में चारों की मौत हो गई है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना को अंजाम देने के पहले प्रेमी युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में उसने अपने परिवार वालों से माफी मांगी और यह भी कहा कि मेरे साथ जुड़े लोगों को तंग ना किया जाए। इसी के साथ उसने पूरे घटनाक्रम के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराते हुए ये भी बताया कि बंदूक कहां से ली है। इस घटना के बाद बैतूल एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में भानु ठाकुर नाम का यह व्यक्ति बोल रहा है कि “हम वह दोनों 7 साल से साथ में थे और युवती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मेरे साथ जुड़े लोगों को तंग ना किया जाए। मैंने दो बंदूक खरीदी हैं, भैया भाभी मुझे माफ कर देना। मैं एक झूठ के कारण बर्बाद हुआ हूं।”

बैतूल के आमला इलाके के बोडखी में रहने वाले भानु ठाकुर की आमला के भवानी नगर में रहने वाली बरखा सोनी से पिछले 7 सालों से दोस्ती थी। इसे लेकर बरखा के परिवार वाले विरोध में थे और हमेशा नाराजगी जताते रहते थे। इसी को लेकर भानु ठाकुर और बरखा के बीच कुछ दिनों से विवाद शुरू हो गया था। भानु और बरखा की दोस्ती को लेकर नाराज परिजनों ने फरवरी माह में भानु ठाकुर के खिलाफ आमला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने भानु ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का प्रमुख कारण भानु ठाकुर और बरखा सोनी के बीच किसी बात को लेकर जो विवाद था । जिस व्यक्ति से भानू ने देशी कट्टा खरीदे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

मध्‍य प्रदेश बोर्ड के स्कूलाें का शैक्षणिक सत्र इस बार 13 जून से प्रारंभ होगा : स्कूलों में पढ़ाई 15 जून से शुरू होंगी-स्कूल शिक्षा राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार

MP SIDHI NEWS TEAM

भोपाल में 14 नए केस,कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, सीएम ने दिए कड़े निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

क्रूरता : सरपंच पति ने आपसी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से काट दिए दोनों हाथ,जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!