24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

जबलपुर में खेल-खेल में बहन की चुनरी से आठ साल के बच्चे ने लगा ली फांसी, परिवार में कोहराम

जबलपुर के खेरमाई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, इस घटना में 8 साल के मासूम बच्चे ने खेल खेल में फांसी लगा ली जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से उसका पूरा परिवार सदमे में है, इधर पुलिस घटना की जांच में जुटी है कि आखिर कैसे एक 8 साल के बच्चे ने को फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक खेरमाई के पास रहने वाले 8 साल के बच्चे का परिवार जब टीवी देख रहे था तभी बच्चा टीवी देखते देखते दूसरे कमरे में पहुंच गया और वहां जाकर उसने अपनी बहन की चुनरी से फांसी लगा ली इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस समझ नहीं पा रही मौत की वजह

मृतक बच्चा अपने परिवार वालों के साथ बैठकर टी.वी देख रहा था ,अचानक बच्चा दूसरे कमरे में गया और फांसी पर जाकर लटक गया। कुछ देर बाद बच्चे की नानी जब पहुंची और उसने देखा कि बच्चा लटका हुआ है तो तुरंत बच्चे के माता-पिता को आवाज लगाई, बच्चे को फांसी से उतार कर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

बच्चे की मौत के बाद हनुमानताल थाना पुलिस (Gabalpur police) ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है। गुरुवार को बच्चे का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा और फिर खुलासा होगा कि आखिरकार बच्चे की मौत कैसे हुई है। बहरहाल मासूम की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Related posts

चिरायु अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव: अब केंद्र सरकार ने लगाई SC में याचिका, 3 जनवरी को सुनवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह में लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किया विरोध, तख्तियां दिखाकर पूछा- चुनाव में नहीं है कोरोना?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!