30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसेहत

कुंए का पानी पीने से दो लोगों की मौत और 25 बीमार, निवाड़ी जिले के गांव का मामला

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के एक गांव में गुरुवार को कुंए का दूषित पानी पीने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों को कुंए का पानी न पीने के लिए कहा गया है।

यह घटना निवाड़ी जिले के जावरपुरा गांव का है। जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर इस गांव में कुंए का दूषित पानी पीने से एक नाबालिग लड़की समेत दो लोगों की जान चली गई और करीब 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पृथ्वीपुर ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी एमके जैन ने इस लेकर बताया कि लक्ष्मण कुशवाहा (25) और एक सात साल की बच्ची की मौत पड़ोसी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक अस्पताल में हो गई।

उन्होंने कहा कि करीब 25 लोग बीमार हुए हैं। इनमें से कुछ का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है तो कुछ गांव में अपने घरों में हैं। जैन ने कहा कि अब स्थिति बेहतर हो रही है। प्रभावित इलाके में तीन डॉक्टरों का एक चिकित्सकीय दल तैनात किया गया है। कुंए का पानी पीने के बाद लोगों को उल्टी, डायरिया और बुखार की समस्या होने लगी थी। उन्होंने बताया कि लोगों को कुंए का पानी न पीने की सलाह दी गई है।

Related posts

मध्यप्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के केस,सीएम शिवराज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

MP SIDHI NEWS TEAM

गांव के लोगों को रोजगार के साथ आर्थिक लाभ देगी वन विभाग की यह योजना, पहली बार में सवा लाख की आमदनी तय

MP SIDHI NEWS TEAM

टलेगी बोर्ड परीक्षा की तारीख! सामने आया स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!