27.8 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप बिल्डकॉन पर सीबीआई की रेड

गुरुवार रात करीब 9 बजे भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के ऑफिस और घर पर दिल्ली से आई CBI की टीम ने एक साथ छापा मारा। चूनाभट्‌टी स्थित ऑफिस पर 12 से 15 और कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छह से सात अफसरों की टीम जांच कर रही है। घर और ऑफिस में कर्मचारियों तक को एंट्री नहीं है। कंपनी के पार्टनर समेत तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

भोपाल CBI टीम को भनक तक नहीं

दिल्ली टीम की कार्रवाई के बारे में लोकल पुलिस और CBI भोपाल के अफसरों को भनक तक नहीं लगी। CBI सूत्रों का दावा है कि पूरा मामला रिश्वत से जुड़ा है। बताया जाता है कि दिलीप बिल्डकॉन के साउथ इंडिया में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत देते हुए पकड़ा गया था। उसके बाद ही दिल्ली की टीम ने भोपाल में शुक्रवार रात करीब 9 बजे छापे मारे। छापे की सूचना के बाद कंपनी के शेयर करीब 6.5% तक गिर गए हैं।

किसी के भी प्रवेश की अनुमति नहीं

सीबीआई टीम ने जैसे ही घर और ऑफिस पर छापे मारे, इसके बाद से ही दोनों जगह पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए। घर और ऑफिस में कर्मचारियों तक को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। दोनों ही जगह 20 से ज्यादा अफसरों के होने की बात सामने आई है।

एनएचएआई के अफसर सहित 4 गिरफ्तार

सीबीआई ने एनएचएआई बेंगलुरू के रीजनल ऑफिसर अकील अहमद, दिलीप बिल्डकॉन के रीजनल मैनेजर देवेंद्र जैन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनील कुमार वर्मा और दो कर्मचारी रत्नाकर सजिलाल व अनुज गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

कंपनी 1993 कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में कार्य कर रही

दिलीप बिल्डकॉन कंपनी को वर्ष 1993-94 में पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। यह चार करोड़ रुपए का था। इसके बाद कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर 20 करोड़ और 80 करोड़ के प्रोजेक्ट किए। 2007 के पहले 120 करोड़ रुपए तक के बड़े प्रोजेक्ट किए। वर्ष 2007 से 2010 के बीच सबसे बड़ा जंप मिला। कंपनी को अहमदाबाद-गोधरा का एक हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला। कंपनी का महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में कारोबार है।

कंपनी अधिकांशतः कंस्ट्रक्शन का काम करती है

दिलीप बिल्डकॉन का कंस्ट्रक्शन का काम है। यह कंपनी देशभर में हाईवे और रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम भी यही कंपनी कर रही है। दिलीप सूर्यवंशी ने 1988 में दिलीप बिल्डकॉन के नाम से कंपनी बनाई। पहले तो उन्होंने छोटे रिहायशी प्रोजेक्ट, सरकारी इमारतों और पेट्रोल पंपों का निर्माण किया। इसके बाद 1995 में 21 वर्षीय इंजीनियर देवेंद्र जैन को काम पर रखा। जैन अब उनकी कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में NDA सरकार ने सड़क निर्माण के टेंडर निकालने शुरू किए। तब उन्होंने तय किया कि उनकी कंपनी सड़क निर्माण भी करेगी।

Related posts

07 सितंबर को होगा अन्न उत्सव का आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

बजट किसान, नौजवान और दलित एवं आदिवासी समुदाय के खिलाफ-जीतू पटवारी

MP SIDHI NEWS TEAM

कहीं यह कोरोना की तीसरी लहर के संकेत तो नहीं ?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!