25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

ज्योतिरादित्य सिंधिया को विधायक दल की बैठक में मिले थे 18 वोट, इसलिए कमलनाथ बने CM

विधानसभा चुनाव के पश्चात हुई विधायक दल की बैठक में वर्तमान केंद्रीय मंत्री व पूर्व कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 114 में से सिर्फ 18 वोट मिले थे इसीलिए वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। यह बड़ा खुलासा कांग्रेसी नेता केके मिश्रा ने किया है।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनादेश मिलने के बाद सिंधिया इसलिए मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे, क्योंकि विधायक दल की बैठक में उन्हें 114 में से मात्र 18 वोट मिले थे। केके मिश्रा का यह खुलासा सिंधिया समर्थक मंत्री सरेश धाकड़ के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा है कि कुर्सी ‘महाराज’ के साथ-साथ चलती है।

सिंधिया के साथ कुर्सी चलती है

गौरतलब है कि लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने मंगलवार को सिंधिया को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने खुद को सिंधिया के नौकर और चपरासी की संज्ञा देते हुए कहा, सिंधिया जी कुर्सी के साथ नहीं चलते बल्कि कुर्सी सिंधिया जी के साथ चलती है।’ धाकड़ के इस बयान को आधार बनाकर कांग्रेस कह रही है कि सिंधिया को सिर्फ कुर्सी का मोह रहा है।

सिंधिया ने CM बनने का दावा पेश किया था

केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश किया था। इस पर विधायक दल की बैठक में वोटिंग कराई गई। कमलनाथ को 96 और सिंधिया को 18 विधायकों ने वोट किया था। उन्होंने दावा किया है कि मात्र 18 वोट मिलने के बाद भी सिंधिया को उप मुख्यमंत्री का पद ऑफर किया गया था। केके मिश्रा ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट कर कहा।

Related posts

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा की कॉपियां जिले में ही जांची जाएंगी -माध्यमिक शिक्षा मंडल

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने; करोना कर्फ्यू चेकिंग के दौरान फोड़ा महिला का सिर,मासूम को जानवरों की तरह पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

इसाई युवक ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की, अब धर्म परिवर्तन के लिए डाल रहा दबाव

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!