24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

लूट के लिए ATM को डायनामाइट से उड़ाया, एटीएम के परखच्चे उड़े चारों तरफ बिखरे नोट

शिवपुरी।  चाेराें ने एटीएम काे डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया। धमाके के साथ एटीएम मशीन के परखच्चे उड़ गए और उसमें भरे सात लाख रुपये सड़क पर फैल गए। बदमाश इन रुपयाें काे समेटने का प्रयास ही कर रहे थे कि तभी लाेगाें का जमा हाेना शुरू हाे गया। भीड़ काे देख बदमाश कैश छाेड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस अज्ञात चाेराें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जिले के करैरा में फूटा तालाब स्थित पुराना बस स्टैंड पर इंडिया नंबर वन एटीएम स्थित है। यहां पर चोरों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब ढा़ई बजे डायनामाइट से विस्फोट कर दिया। एटीएम में इस तरह से चोरी का यह पहला मामला है। इसके पहले तक बदमाश एटीएम मशीन को काटने या फिर उठाकर ले जाने का प्रयास करते रहे हैं। इस बार चाेराें के हाैंसले इस कदर बढ़ गए कि उन्होंने एटीएम में डायनामाइट लगाकर विस्फोट कर दिया।

ब्लास्ट की जानकारी लगते हुए कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस को करीब सात लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस काे 6 लाख 72 हजार 500 रुपये के नोट सही सलामत मिले हैं। वहीं 28 हजार रुपए के कटे-फटे नोट मिले हैं। पुलिस ने एटीएम का संचालन करने वाली कंपनी से भी जानकारी मांगी है। कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार सर्वर में देखकर बताया जा सकेगा कि एटीएम में कुल कितने रुपये थे और इसमें से कितने रुपये बदमाश ले गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए गए हैं। बदमाशाें ने डायनामाइट से ब्लास्ट कर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि डायनामइट मिला कहां से था। वही दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि इस एटीएम पर सिक्युरिटी गार्ड नहीं था, जिसके कारण बदमाश बड़ी आसानी से एटीएम में ब्लास्ट करने में कामयाब हाे गए।

Related posts

कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी जारी रहेगा उपार्जन कार्य- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

आर्थिक रूप से कमजोर ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज का इलाज होगा फ्री इलाज-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

बिना मास्क घूम रहे बीजेपी नेता ने लेडी कॉन्स्टेबल को धमकाया,सड़क पर लेटे,अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!