22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थित में आज रात मोहनिया से चुरहट की सड़क में लगेगा काम

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा ने बताया है की पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी जिले के मोहनिया से चुरहट बाजार होते हुए सर्रा तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री से तत्काल कार्यवाही करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सिंह ने कहा था कि यह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है| इसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं जिसमें पानी भरा हुआ है इससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता|

सिंह ने कहा था कि इस सड़क को लेकर पहले भी कई बार क्षेत्रीय जनता द्वारा आन्दोलन किया जा चुका है और सड़क निर्माण की मांग की गई है| लेकिन अभी तक इसके निर्माण के लिए कोई कार्यवाही नही की गई है जिससे नगर वासियों में आक्रोश है|
कार्यवाही नहीं होने की दशा में जन सहयोग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थित में जन सहयोग से आज रात से सड़क का काम शुरू किया जा रहा है।

अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि एक बार फिर से मैं आपके संज्ञान में यह बात लाते हुए आग्रह करता हूँ कि मोहनिया से चुरहट बाजार होते हुए सर्रा तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिये तत्काल निर्देशित करें।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि एक सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य करने के लिए आदेश न किये गये तो हमें मजबूर होकर सड़क के लिए जनसहयोग से कार्यवाही करना पड़ेगी|

इसी तारतम्य में आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष के द्वारा मोहनिया से चुरहट बाजार होते हुए सर्रा तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा देख कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा से चर्चा की। चर्चा में निर्णय लिया गया कि आज रात्रि से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

विन्ध्य में बारिश से आफत : उफान पर नदी-नाले, पहाड़ों में हुआ भूस्खलन, 20 गांवों का मुख्य मार्ग से टूटा संपर्क

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले की सभी 448 उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया अन्न उत्सव,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से हितग्राहियों को वितरित हुआ निःशुल्क खाद्यान्न

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!