24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

लोकायुक्त टीम ने सरपंच और रोजगार सहायक को रिश्वत लेते पकड़ा

जबलपुर।प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच एवं सहायक सचिव हितग्राही से पीएम आवास दिलाने के लिए 10 हजार की रिश्वत की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार 18 अगस्त को जबलपुर लोकायुक्त ने दोनों को रिश्वत लेते दबोच लिया।

 लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के मुताबिक बहोरीबंद कटनी निवासी उस्ताद कुशवाहा ने इस मामले की दो दिन पहले शिकायत की थी। उनकी बातचीत को ट्रैप कराया गया था। पीड़ित उस्ताद कुशवाहा को कौंडिया गांव के सरपंच भरत कुमार गुप्ता और रोजगार सहायक अजय कुमार चक्रवर्ती ने रिश्वत की रकम के साथ बुधवार को बुलाया था।

रिश्वत लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा

एसपी लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, कमल सिंह उईके, भूपेंद्र दीवान, आरक्षक दिनेश दुबे अमित मंडल विजय सिंह बिष्ट व जीत सिंह की टीम कौंडिया (कटनी) पहुंची थी। उस्ताद कुशवाहा ने जैसे ही रिश्वत की रकम रोजगार सहायक अजय कुमार कुशवाहा के हाथों में दी, टीम ने दबोच लिया। इसके बाद सरपंच को गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर मौके पर ही दोनों को जमानत दे दी।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 21 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 4 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज के मंत्रियों के बीच छिड़ी जंग : ठाकुर आंखें मत दिखाओ- यशोधरा राजे सिंधिया

MP SIDHI NEWS TEAM

शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगा एकमुश्त क्रमोन्नति-एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!