24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

देश में आज चलाई जा रही विचारधारा,अम्बेडकर के सिद्धांतों से अलग है,गैरबराबरी और भेदभाव हावी है,सरकार को गरीबों की परवाह नहीं-अजयसिंह

1


सीधी । पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि देश में आज जो विचारधारा थोपी जा रही है वह अम्बेडकर के बनाये रास्ते से अलग है| भारत रत्न अम्बेडकर ऐसा भारत चाहते थे जहाँ ऊंच नीच की भावना से हटकर सभी को बराबरी का दर्जा मिले| जहां कोई गैरबराबरी न हो| कांग्रेस ने हमेशा अपनी सरकारों में देश के प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार देने में अपनी भूमिका निभाई है| लेकिन दुर्भाग्य है कि आज की परिस्थितियों में विचारधारा में गैर बराबरी और भेदभाव हावी है|
अजयसिंह आज सीधी के चुरहट में भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे| उन्होंने कहा कि भारत रत्न अम्बेडकर आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे भारत के संविधान के रूप में हमारे साथ हैं| उन्होंने स्व. अर्जुनसिंह दाऊ साहब की याद करते हुए कहा कि वे हमेशा अम्बेडकर के आदर्शों को लेकर राजनीति में आगे बढ़े| सरकार में रहकर उनके द्वारा बनाई गई हर योजना में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखा जाता था| वे हमेशा चाहते थे कि अंतिम व्यक्ति को न्याय और सम्मान मिले| उसकी सभी छोटी बड़ी आवश्यकताएं पूरी हों| उन्होंने गरीबों को जो जहां रहता है, वहां पट्टे दिए| आज पीएम आवास का इतना हल्ला हो रहा है लेकिन मिल कुछ नहीं रहा है| उन्होंने कहा कि सीधी चुरहट क्षेत्र के इस पूरे इलाके में कितने लोगों को आवास मिला?

सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार में काम धेला भर नहीं हो रहा है और प्रचार ज्यादा| पीएम और सीएम के फोटो चिपका कर बड़े बड़े विज्ञापन छपते हैं| केवल भाषण और आश्वासन मिलता है लेकिन काम कहीं नहीं होता| यहां आठ सालों से रोड और पानी की समस्या वैसी की वैसी है| उन्हें पिछड़े और गरीबों की बिलकुल चिंता नहीं है| आप बताएं कि आज कौन सी ऐसी चीज है जिसकी कीमत न बढ़ी हो| गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम सबको पता है| वह दिन दूर नहीं जब पेट्रोल 150 रूपये मिलने लगेगा|

अजयसिंह ने लोगों से कहा, बताएं कि मोदीजी की योजना में एक भी आदमी को रोजगार मिला? लेकिन ढिंढोरा लाखों लोगों को रोजगार देने का पीटा जा रहा है| आदरणीय दाऊ साहब का जमाना भी सबको याद है| वे जब जहां मौका रहता था, वहां लोगों की नौकरी लगवाते थे, खासकर अभावग्रस्त लोगों की| वे चाहते थे कि समाज में बिना किसी भेदभाव के पिछड़े और गरीबों का अधिकार बना रहे| अजयसिंह ने अंत में बाबा साहेब को याद करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी|
डॉ. अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा,रतिभान पटेल,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामभिलाष पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी महेश साकेत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप द्विवेदी द्वारा किया गया। जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू,युवा नेता आकाश सिंह रिंकू,मंगलेश्वर सिंह हिनौता,कन्हैया सिंह,मिथिला प्रसाद पटेल,समरजीत पटेल,रघुनाथ प्रसाद पटेल,केके पटेल,रमेश विश्वकर्मा,लक्ष्मण प्रसाद पटेल सरपंच कुस्परी,आर एन पटेल,संतोष सिंह,विजय सिंह,स्वामी चरण सिंह,महेंद्र सिंह,लवकुश सिंह,महेश साकेत सलैया,गिरजा भारती हिनौती,भगवान प्रसाद द्विवेदी लहिया,शंभू प्रसाद गौतम चिलरी, राजकुमार सिंह सहित सैकड़ों युवा साथी,ग्रामीण जन,एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related posts

रिश्ता शर्मसार : जबलपुर में पेट दर्द होने पर मेडिकल में भर्ती किशोरी ने शिशु को जन्म दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़ा ऐलानः विवेक तन्खा ही होंगे कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकार के आदेश की अवहेलना कर मध्यप्रदेश की सीमा में घुसी यात्री बस का ट्रक से भिड़ंत, 8 यात्री घायल…..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!