23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, अप्रैल से MP में फिर शुरू होगी ये योजना

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आज शनिवार 26 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet Meeting Today 26 March 2022) की चिंतन बैठक चल रही है।इस बैठक में तीर्थदर्शन योजना को अप्रैल से फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।इतना ही नहीं शिवराज सरकार कुछ तीर्थ स्थलों को वायु मार्ग से भेजने पर विचार करेगी, इस संबंध में भी आज सुझाव आया है। इसे सभी संभावनाओं पर विचार कर जल्द अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश दिए गए।

इस शिवराज कैबिनेट की चिंतन बैठक में प्रजेंटेशन के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग, वनमंत्री विजय शाह , यशोधरा राजे, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, राजवर्धन सिंह, तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रमुख सुझाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखे। पहला प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ करने रखा गया।इस प्रजेंटेशन की समिति में मंत्री उषा ठाकुर, गोविंद राजपूत और मोहन यादव शामिल है।उषा ठाकुर ने योजना का प्रजेंटेशन प्रस्तुत दिया।

अप्रैल माह में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पुनः शुरू होगी।अगले महीने 2-3 ट्रेन भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गंगा स्नान, काशी कारीडोर, संत रविदास और कबीरदास के स्थलों के दर्शन के साथ शुरू यह योजना शुरू होगी। वही इस तीर्थ दर्शन यात्रा में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी ट्रेन में तीर्थ यात्रियों के साथ जायेंगे।बोगी में स्पीकर सिस्टम के माध्यम से तीर्थ स्थलों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।तीर्थ दर्शन यात्रा के कुछ स्थलों को हवाई तीर्थ दर्शन यात्रा से भी जोड़ा जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत मध्यप्रदेश से हुई थी। यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। मध्यप्रदेश की इस योजना का अन्य राज्यों द्वारा अनुसरण किया गया।प्रजेंटेशन के बीच मुख्यमंत्री ने योजना शुरू करने की बात सुनाते हुए कहा कि एक सभा में एक बुजुर्ग ने कहा कि शिवराज शासन की कई योजनाओं का लाभ तो मिल जाता है बस इस उम्र एक बार चार धाम की यात्रा का प्रबंध कर दो। बुजुर्ग के इस अनुरोध के बाद विचार आया कि सरकार को प्रदेश के बुजुर्गो को तीर्थ यात्रा पर भेजने की योजना बनाना चाहिए और विचार विमर्श कर तीर्थ दर्शन यात्रा का सृजन किया गया।

चिंतन मंथन से निकलेगा अमृत

मुख्यमंत्री ने बताया कि पचमढ़ी में आयोजित चिंतन बैठक से पहले आज कैबिनेट मंत्रियों ने पौधरोपण किया। मैंने गुलमोहर का पौधा रोपित किया। यह पौधे प्रकृति का सौंदर्य ही नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि चिंतन बैठक की अनमोल स्मृतियों को संजोकर सदैव ताजा बनाए रखेंगे।हमने तय किया कि पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बैठकर बिना किसी आडंबर के हम गंभीर चिंतन करेंगे, कल शाम तक यह चिंतन चलेगा। निश्चित तौर पर इस चिंतन मंथन से जो अमृत निकलेगा, उसको हम जनता के बीच बाटेंगे, जनता के कल्याण के लिए, प्रदेश के विकास के लिए इसका उपयोग करेंगे।

Related posts

10वीं-12वीं परीक्षाओं को लेकर मंडल अलर्ट, एडमिट कार्ड जल्द

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- हर साल 1 लाख शासकीय भर्ती, किए कई बड़े ऐलान, मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

घर में घुसे बदमाशों ने मकान मालिक के हाथ-पैर बांधे, डंडे और चाकू से हमला कर मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!