
बेतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बच्चा चोरी करते हुए एक शख्स रंगे हाथों पकड़ा गया। यह आदमी ट्रेन से तीन बेटियां और एक बेटे के साथ उतरी एक महिला की पांच वर्षीय बेटी को उठाकर भाग रहा था। जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस आदमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी आगर जिले का रहने वाला है, वही महिला उज्जैन जिले के ग्राम कलसिया की रहने वाली है। बेतूल गंज थाने के अनुसार महिला का मायका बेतूल जिले में है वह गोंडवाना एक्सप्रेस से बेतूल आई थी इसी दौरान महिला अपने बेटे को गोद में उठाए हुए निकल रही थी इसी दौरान उसके आगे चल रही दो बेटियों में से एक 5 वर्षीय बेटी को एक व्यक्ति गोद में उठाकर भागने लगा महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास लोग एकत्रित हो गए और उस व्यक्ति को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
आरोपी आगर जिले का
पकड़ाया गया आरोपी ने अपना नाम प्रकाश बंजारा बताया उसने बताया कि वह आगर जिले का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बहुत समय से महिला का पीछा कर रहा था।
