22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

विधायक को पति की चिंता, बोलीं ठाकुर साहब आप जहां भी हो सरेंडर कर दो, आप नहीं आए तो हो सकता है जमानत अर्जी खारिज हो जाए ……

पथरिया विधायक रामबाई ने मीडिया के माध्यम से फरार पति गोविंद सिंह से सरेंडर करने की अपील की है। हटा के बहुचर्चित देेवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में फरार पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह की तलाश में STF और जिला पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, हालांकि अब तक आरोपी गोविंद पुलिस गिरफ्त से दूर है।

विधायक रामबाई ने कहा ठाकुर साहब (फरार पति गोविंद सिंह), आप जहां भी हो न्यायालय में आकर सरेंडर कर दो या फिर प्रशासन के सामने सरेंडर कर दो। आज की ही तारीख में कर दो। ऐसा मैं किसी के दबाव में नहीं बोल रही हूं। दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी लगी हुई है। 26 के पहले आप नहीं आए तो हो सकता है जमानत अर्जी खारिज हो जाए। विधायक रामबाई की इस अपील के बाद फरार गोविंद सिंह के जल्द गिरफ्तार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

फरार आरोपी गोविंद सिंह के पैतृक ग्राम हिनौता में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। ग्राम में करीब ढाई हजार स्क्वायर फीट जमीन पर मकान का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम ने ग्राम में पहुंचकर निर्माणाधीन मकान को तोड़कर शासकीय जमीन मुक्त कराई है। दमोह CSP अभिषेक तिवारी ने बताया हिनौता में तोड़ा गया अवैध निर्माण किसका है। यह पता नहीं चल सका है। राजस्व विभाग से जानकारी मांगी गई है।

Related posts

कुंए का पानी पीने से दो लोगों की मौत और 25 बीमार, निवाड़ी जिले के गांव का मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दुगुनी करनें के लिए खेती को दिया उद्योगों का दर्जा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुर्जर

MP SIDHI NEWS TEAM

आज शाम 4:00 बजे से शुरू होगा वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन,18 वर्ष से ऊपर वालों इस तरह से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!