24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

रीवा से नर्मदा उद्गम के दर्शन करने जा रहे परिवार की ​सड़क हादसे में 3 की मौत,4 लोग घायल

अमरकंटक में भीषण हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल है। सभी रीवा से नर्मदा उद्गम के दर्शन के लिए बोलेरो से जा रहे थे। अमरकंटक में नर्मदा के उद्गम स्थल से दो किमी पहले गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया गया है।

रीवा जिले के सेमरिया थाना के पूर्वा गांव से बोलेरो (एमपी 17 बीए 1608) से संतकुमार सोनी का परिवार रविवार सुबह 3 बजे अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सुबह 11 बजे अमरकंटक से 2 किलोमीटर पहले क्रीड़ा परिषद तिराहा के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में संतकुमार सोनी की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची अमरकंटक पुलिस ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते हुए 6 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था। रविवार की देर रात उपचार के दौरान पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

चार का इलाज चल रहा है
संतकुमार सोनी (45) उनकी पत्नी अल्का सोनी (40), पुत्री पलक सोनी (10) की हादसे में मौत हो गई है, जबकि जयप्रकाश सोनी (43), पूर्व सोनी (3), दिव्यांश सोनी (8), प्रवीण सोनी (37) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा है।खबरें और भी हैं…

Related posts

देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं एक टीवी में, कॉमेडी विथ कपिल और दूसरा मोबाइल में कॉमेडी विथ राहुल! उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज की सीएम राइज स्कूल और शिक्षकों के लिए बड़े निर्देश, मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर हुआ शानदार स्वागत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!