24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

11वीं की छात्रा से अपहरण के बाद रेप,भाजपा नेताओं का करीबी है आरोपी

रास्ते से उठाकर ले गए, फिर रिश्तेदार के घर बंधक बनाया

सतना में रविवार को 11वीं की छात्रा से अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि नादन क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की 10 अगस्त को अपने गांव से अमरपाटन के लिए निकली थी। रास्ते में छैरहा के रहने वाले शत्रुघन पटेल उर्फ सत्तू ने साथी गुरदीप पटेल के साथ मिलकर उसे बाइक से अगवा कर लिया। दोनों ने लड़की को अज्ञात जगह ले जाकर एक मकान में बंद कर दिया। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी सत्तू का एक अन्य दोस्त पवन पीड़िता को रामनगर में अपनी मौसी के घर छोड़ आया।

पीड़िता ने शनिवार को किसी तरह अपने परिजन से संपर्क किया। परिजन ने उसकी सूचना नादन थाने में दी। पुलिस तुरंत लड़की को छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सत्तू और गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी पवन पटेल को भी हिरासत में लिया है। पूरे मामले का खुलासा रविवार को हुआ।

मुख्य आरोपी पर दर्ज किया सिर्फ छेड़छाड़ का केस
इस बीच पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है, पुलिस ने मुख्य आरोपी पर सिर्फ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। शत्रुघन पटेल भाजपा नेता का समर्थक है। पुलिस ने उसे बचाने के लिए मेरे बयान बदल दिए। साथ ही, नाम वापस लेने के लिए धमकी भी दी गई। हालांकि, उसके साथी गुरदीप पर दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया है।

थाने में भाजपा नेताओं का जमावड़ा
मामले की भनक लगते ही नादन थाना में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। तमाम भाजपा नेता आरोपी को बचाने में जुटे रहे। पीड़ित का कहना है, नेताओं के दबाव में पुलिस ने उसके पूर्व बयान की कॉपी फाड़कर दूसरे बयान दर्ज किए। इसमें सत्तू को सिर्फ छेड़छाड़ का आरोपी बनाया गया। पुलिस FIR की कॉपी देने में भी आनाकानी करती रही।

आरोपी शत्रुघन पटेल उर्फ सत्तू अमरपाटन क्षेत्र के भाजपा नेताओं का करीबी बताया जाता है। हालांकि, भाजपा में वह कोई पदाधिकारी, सदस्य नहीं है। घटना के बाद से सोशल मीडिया में उसकी पिछड़ा वर्ग मंत्री और अमरपाटन से विधायक रामखेलावन पटेल के साथ फोटो वायरल हो रही हैं।

पीड़ित कोर्ट में दी सकती है बयान
नादन देहात थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा कोई बयान कोई बयान दर्ज नहीं किया गया है। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़ित के बयान दर्ज किए थे। अभी पीड़ित के कोर्ट में बयान होने बाकी हैं। मामले में धाराएं बाद में भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Related posts

ग्वालियर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, डॉक्टर पर FIR के निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट से भिड़ी महिला हेड कांस्टेबल, सस्पेंड कराने की धमकी पर बोली मैं भी आपकी शिकायत करूंगी वीडियो वायरल….

MP SIDHI NEWS TEAM

ब्लैक फंगस पर एक बेटी का दर्द : ग्वालियर की एक बेटी अपने पिता को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रद्युम्न सिंह तोमर से लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!