28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर सरपंच सचिव में मारपीट

छतरपुर (ओरछा)। आज जब पूरा राष्ट्र स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर उल्लास मना रहा था जगह-जगह ध्वजारोहण हो रहा था वही मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले ओरछा रोड पर स्थित एक ग्राम में ध्वजारोहण की बात को लेकर सरपंच सचिव में मारपीट हो गई। सचिव के खिलाफ सरपंच ने थाने में शिकायत आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम धामची के दलित सरपंच हन्नु ने ओरोप लगाते हुए बताया कि गांव वाले एक घंटे से अधिक समय तक पंचायत सचिव सुनील तिवारी का इंतजार करते रहे। लेकिन उनके ना आने से कार्यक्रम में देरी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने पंचायत और स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर दिया। जिससे गुस्साएं सेक्रेटरी सुनील तिवारी ने सरपंच को लात मारी। सरपंच के अनुसार उच्च जाति से संबंध रखने वाला सचिव सुनील तिवारी यहीं नहीं रूका और उसने सरपंच के घर की महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की।

इस पूरी घटना के बाद पीड़ित परिवार ने ओरछा थाना पहुंचकर ओरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इधर घटना के पश्चात गांव में तनाव का माहौल है इसके चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related posts

मंत्री ने लगा दी लोगों के लिए जान की बाजी : लाइफ जैकेट पहन उफनती सिंध पार कर बोट से कोटरा गांव पहुंचे, पानी के बीच फंसे तो हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर आए

MP SIDHI NEWS TEAM

खेल-खेल में चली बंदूक, किशोर के आंख में घुसे छर्रे,युवक के खिलाफ मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!