
भोपाल। कोरोना संक्रमण पर रिसर्च करने वाले सभी विशेषज्ञ सितंबर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। इधर प्रदेश में फिर धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण संक्रमण फैलने लगा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रदेश में दोगुनी हो गई है। जिससे हमें सावधान होने की अति आवश्यकता है। प्रदेश में कोरोना से अलर्ट होने की जरूरत है।
राज्य में एक बार फिर धीरे-धीरे केस बढ़ने लगे हैं। यहां 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 5, बालाघाट में 3, बैतूल में 2, ग्वालियर में 2, जबलपुर में 2, इंदौर और रतलाम में 1-1 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 9 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले 6 दिनों में 62 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर उज्जैैन में आज शनिवार को 1132 सेंपलों की जांंच हुई इनमें से एक भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है, यह राहत भरी बात है।
पिछले 5 दिनों में यह रही स्थिति
9 अगस्त को 10 केस,
10 अगस्त को 10 केस,
11 अगस्त को 10 केस,
12 अगस्त को 8 केस,
13 अगस्त को 9 केस,
14 अगस्त को 16 नए केस मिले हैं।
इधर, फिलहाल राहत भी
शनिवार तक प्रदेश में 111 एक्टिव केस हो गए हैं। हालांकि राहत भरी बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में रिकवरी रेट 98.65% और पॉजिटिविटी रेट 0.02% ही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को 77,357 लोगों की कोरोना की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 7 लाख 92 हजार 12 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7 लाख 81 हजार 387 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 514 लोगों की मौत हो चुकी है।
