24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

मारपीट के आरोपीगण को सजा एवं अर्थदंड

न्यायालय जेएमएफसी मझौली ने आरोपीगण जमादिर गुप्ता पिता चन्द्र गुप्ता उम्र-52 वर्ष, सुमित्रा गुप्ता पति जमादिर गुप्ता उम्र-50 वर्ष, पुनीत गुप्ता पिता जमादिर गुप्ता उम्र-26 वर्ष सभी निवासी ग्राम जमुआ नं. 01 थाना मझौली जिला सीधी को धारा 323 भादवि के अपराध में न्यायालय उठने तक की सजा एवं 3000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया।

बताया गया कि दिनांक 12.07.15 समय 09:30 बजे आरोपीगण द्वारा फरियादी अनीता गुप्ता एवं आहत रमेश गुप्ता को अश्लील गाली-गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट किया, जिससे उसे हाथ की कलाई व माथे में एवं आहत रमेश को सिर एवं पीठ में चोट आई, जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने थाना मझौली के अपराध क्रमांक 356/15 पर लेखबद्ध कराई, जहां न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 359/15 पर शासन की ओर से एडीपीओ मझौली ने पैरवी कर आरोपीगण को दोषसिद्ध कराया।

Related posts

एक क्लिक पर आमजन को मिलेगी बेड्स उपलब्धता की जानकारी,क्यू.आर. कोड से भी ले सकेंगे जानकारी -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार का मामला आया सामने, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मानसिक तनाव में आकर 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!