
ग्वालियर। एक 17 साल की बेटी ने अपने ही पिता की हत्या करा दी। दरअसल, बेटी के प्रेमी को पिता ने थप्पड़ मार दिया था। जिसके चलते बेटी ने अपने पिता को रास्ते से हटाने की ठान ली और प्रेमी के दोस्त के जरिए अपने पिता की हत्या करवा दी। पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी ने पहले प्रेमी से हत्या करने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद नाबालिग छात्रा ने प्रेमी के एक दोस्त को अपने जाल में फंसाकर हत्या कराने के लिए तैयार कर लिया। उसने प्रेमी के दोस्त को गर्लफ्रेंड बनने और रुपए का लालच दिया। घटना वाली रात लड़की ने उसे पहले की अपने घर बुलाकर एक कमरे में छिपा दिया। लड़के ने रात 2 बजे गोली मारकर हत्या कर दी।
इस तरह सुराग के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस को यकीन था कि हत्या के तार घर से ही जुड़े हैं। ऐसा हो नहीं सकता कि किसी के घर में कोई पहली मंजिल पर आकर गोली मारकर हत्या कर जाए और किसी को पता न चले। संदेह की सूई रविदत्त की छोटी बेटी पर घूमी। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो कई अहम जानकारी मिली। वह बीते 15 दिन से एक पुष्पेन्द्र नाम के लड़के से लगातार संपर्क कर रही थी। आसपास के लोगों से पता लगा था कि उसका किसी करन राजौरिया नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात उसके पिता को पता चल गई थी। इस पर उसके पिता ने प्रेमी के साथ मारपीट कर दी थी। इस बात को लड़की ने अपने मन में रख लिया और पिता को रास्ते से हटाने की ठान ली।
