28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

मौजूद ऑक्सीजन संकट को टालने बीना रिफाइनरी में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए रिफाइनरी के पास ही 1000 बिस्तर का अस्थाई कोरोना अस्पताल बनाने का फैसला-शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में इस समय मौजूदा ऑक्सीजन संकट को देखते हुए शिवराज सरकार ने बीना रिफायनरी में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए रिफाइनरी के पास ही 1000 बिस्तर का अस्थाई कोरोना अस्पताल बनाने का फैसला किया है अस्पताल के निर्माण की तैयारियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को बीना पहुंचे।

अस्पताल के निर्माण की तैयारियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना रिफाइनरी के पास ग्राम चक्क (आगासोद) में बनने वाले 1000 बिस्तरों के अस्थाई कोविड अस्पताल के स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीना रिफाइनरी में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन आज यह समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही कि हम ऑक्सीजन को दूसरी जगह ले जा सके, इसलिए बीना रिफाइनरी के पास ही अस्पताल बनाने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का कोई ठिकाना नहीं है कब तक चलेगा, लंबे समय तक अस्पताल चले ऐसा स्ट्रक्चर बनाना है

विशेषज्ञों के साथ बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की-शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने कहा कि अस्पताल में मजबूत स्ट्रक्चर के साथ-साथ ऑक्सीजन की पाइप बिछाने टैंकर से ऑक्सीजन ले जाने पेयजल व इलाज की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई उन्होंने विश्वास जताया है कि जल्द ही सब मिलकर इस अस्पताल को पूर्ण कर लेंगे जिससे कोरेना के मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा।

Related posts

इंसानियत भी शर्मा जाए,बेटा चिल्लाता रहा डॉक्टरों ने नहीं देखा, अस्पताल के दरवाजे पर बेटे के आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम…

MP SIDHI NEWS TEAM

मौत का कुआं- कुएं में उतरे 3 किसानों की जहरीली गैस से हुई मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 2 डॉक्टर सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!