29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

मोहनिया से चुरहट की सड़क की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी, सात दिन में यदि आदेश नहीं हुए तो जनसहयोग से बनायेंगे सड़क-अजयसिंह

सीधी I नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने सीधी जिले के मोहनिया से चुरहट बाजार होते हुए सर्रा तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री से तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है| मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सिंह ने कहा है कि यह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है| इसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं जिसमें पानी भरा हुआ है इससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता|

सिंह ने कहा कि इस सड़क को लेकर पहले भी कई बार क्षेत्रीय जनता द्वारा आन्दोलन किया जा चुका है और सड़क निर्माण की मांग की गई है| लेकिन अभी तक इसके निर्माण के लिए कोई कार्यवाही नही की गई है जिससे नगर वासियों में आक्रोश है|

अजयसिंह ने पत्र में कहा है कि एक बार फिर से मैं आपके संज्ञान में यह बात लाते हुए आग्रह करता हूँ कि मोहनिया से चुरहट बाजार होते हुए सर्रा तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिये तत्काल निर्देशित करें| उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य करने के लिए आदेश न किये गये तो हमें मजबूर होकर सड़क के लिए जनसहयोग से कार्यवाही करना पड़ेगी|

Related posts

चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, टांगी से गर्दन पर किये कई वार

MP SIDHI NEWS TEAM

निर्माणाधीन बांध के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिरे सीएम शिवराज, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!