28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

लॉकडाउन में नमाज के लिए जमा हुए 200 से ज्यादा लोग,सबके खिलाफ मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लॉकडाउन के बावजूद मस्जिदों में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 220 लोगों पर 188 के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें दो मौलवी और एक सदर भी शामिल हैं।ये सभी लोग दो अलग-अलग मस्जिदों में नमाज़ पढ़ रहे थे। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बावजूद ये लोग मस्जिदों में अलविदा जुमा के अंतिम रोजे के दिन नमाज अदा करने आए थे। पुलिस ने दो मौलवी और एक सदर सहित 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

यह भी पढ़े- यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली बसें अब 15 मई तक रहेंगी बंद

नौगांव पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी की नौगांव नगर के अंदर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग बिना मास्क लगाए नमाज पढ़ रहे हैं। जानकारी लगते ही मौके पर नौगांव थाना प्रभारी संजय वेदिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शुक्रवार को अलविदा जुमा का अंतिम रोजा था जिसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में दो अलग-अलग मस्जिदों में जमा हुए थे । पुलिस की टीम ने काफी देर तक लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब नमाज पढ़ रहे लोगों ने उनकी बात नहीं मानी तो 220 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।

Related posts

कोविड से हुई मौत में सरकार व विपक्ष आमने-सामने : कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश में मार्च-अप्रैल में एक लाख से ज्यादा मौतें, गृहमंत्री बोले आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा, कमलनाथ पर राष्ट्रद्रोह की कार्यवाही हो

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी सिंगरौली मार्ग पर हुआ बस हादसा, 12 घायल, तीन गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!