25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

अवैध हथियारों का सौदा करने की फिराक में पिस्टल, कट्टे के साथ 6 आरोपी पकड़ाए

इंदौर। इंदौर में आज अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है । तेजाजी नगर पुलिस ने अवैध पिस्टल और कट्‌टों के साथ 6 अरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध पिस्टल कट्टे एवं कारतूस सहित आरोपी हथियारों का सौदा करने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।जिसमें से चार किसान है। सभी अवैध हथियार की खरीद फरोख्त में शामिल हैं। सभी का रिमांड लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

ऐसे पकड़ाए आरोपी

टीआई आरडी कानवा के मुताबिक शिव रेसीडेन्सी कॉलोनी खंडवा रोड इंदौर में अवैध हथियार बेचने की सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए कृपालसिंह पिता रामसिंह पंवार निवासी गोमटगिरी, देवकरण पिता शिवनारायण मकवाना निवासी खुडैल, बंशीलाल पिता ईश्वरसिंह डांगी निवासी खुडैल, कान्हा उर्फ कृष्णपाल पिता इन्दरसिंह पंवार निवासी सोरसिंधा थाना सांवेर जिला को पकड़ा है। उनके पास से 9 पिस्टल, 6 देशी कट्टे ओर 15 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

आरोपियों ने यह कबूल किया

टीआई के मुताबिक सभी राजेन्द्रर पिता बहादूर सिंह भाटिया और जीतू सिंह पिता दिवान सिंह भाटिया निवासी धामनोद को पकड़ा गया। पुछताछ में कृपाल सिंह, देवकरण व अन्य अरोपियों ने इन ही दो लोगों से हथियार खरीदने की बात कही थी। फिलहाल सभी का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है।

Related posts

लव मैरिज : चरित्र शंका में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

जुबैर हत्याकांड में हिरासत में लिए गए एक आरोपी के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

साली और संपत्ति के चक्कर में हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!