
आगर मालवा के निपानिया बैजनाथ गांव में घर में मिली खून से सनी लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की वजह बनी जीजा-साली के बीच अफेयर। साली की शादी के बाद पहली रात ही जीजा ने साली के पति को कॉल कर उससे दूर रहने के लिए धमकाया था। उसी रात साली के पति ने ठान लिया था कि उसकी हत्या कर देगा। आरोपी ने अपने चचेरे भाई के साथ गुप्ती से गोद दिया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
1 दिसंबर की रात निपानिया बैजनाथ गांव के रहने वाले 44 साल के नूर मोहम्मद पुत्र उस्मान शेख की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर एसपी राकेश कुमार सगर ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर टीम बनाई थी। जांच में पता चला कि नूर माेहम्मद ने तीन शादियां की थी। तीसरी शादी उसने गंगापुर की रानी पिता वकील खां से की थी। वह पत्नी और चार बच्चाें के साथ करीब चार साल से ससुराल में रहने आ गया था। कुछ समय बाद ही वह अपने गांव निपानिया बैजनाथ रहने गया था।
