24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

कोरोना संकट के समय में कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा – राज्यसभा सांसद सिंह

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का है संकल्प - सभी को ‘‘भोजन भी, जीवन भी, सम्मान भी’’

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत उचित मूल्य दूकानों से पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। आकर्षक ढंग से सजाई गई दूकानों में उत्सवपूर्ण माहौल में निःशुल्क खाद्यान्न के 10 किलोग्राम के थैले वितरित किये गये। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से वर्चुअली संबोधित किया।

सीधी जिले के उचित मूल्य दूकान बघवार में आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न के पैकेट वितरित किये। इस दौरान कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज देश में व प्रदेश में एक संवेदनशील सरकार कार्य कर रही है। गरीबों के जीवन में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आए, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सदैव तत्पर रहते हैं। इस कोरोना संकट के समय में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा सरकार ने यह संकल्प लिया है। उन्होने कहा कि कोरोना संकट के समय में लोगों के संघर्ष में सरकार उनके साथ खड़ी है। प्रत्येक पात्र हितग्राही को खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत प्राप्त हो रहे खाद्यान्न के अतिरिक्त माह नवम्बर 2021 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति माह निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा। हर हितग्राहियों को इस बात की जानकारी हो इसलिए आज उत्सव के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में रचे नए कीर्तिमान

राज्य सभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज हमारे देश का अन्न भण्डार भरा हुआ है यह हमारे देश के किसानों के अथक परिश्रम का परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान रच रहा है। प्रदेश सरकार की नीतियों और कृषकों के अथक परिश्रम में आज हम गेहूॅ, धान, दलहन के उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। राज्य सभा सांसद ने कहा कि प्रदेश को लगातार कृषि कर्मण अवार्ड मिलना खेती के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की सिंचाई क्षमता में लगातार वृद्धि हुई है। वाणसागर सिंचाई परियोजना से सीधी जिले में भी नहरों का जल फैला है। किसानों का पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उच्च गुणवत्ता के खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों को दूसरे राज्यों में प्रशिक्षण भी दिए गए हैं। इन सभ प्रयासों से आज हमारा अन्न दाता खुशहाल है। उन्होने क्षेत्र के उत्कृष्ट एवं प्रगतिशील किसानों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

कोरोना का संकट अभी टला नहीं, बरतें आवश्यक सावधानी

राज्य सभा सांसद ने कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसलिए हमें पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में इस महामारी ने अपनी भयावह रूप दिखाया है। तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। सांसद ने सभी से कोविड-वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय है। इसलिए अपना और अपरे परिजनों का वैक्सीनेशन अवश्य करायें। इसके साथ ही उन्होने सभी सुरक्षात्मक उपाय करने की भी अपील की है। सभी मास्क का प्रयोग करें, उचित दूरी का ध्यान रखें तथा अपने हाथों को स्वच्छ करते रहें। हमारी सावधानी ही हमारा कोरोना संक्रमण से बचाव करेगी।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस योजना का जिले के 2 लाख 11 हजार परिवारों को मिलेगा। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा लोगों को जागरूक करने के उद्ेश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे, जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी, उपखण्ड अधिकारी चुरहट अभिषेक सिंह, सीईओ जनपद पंचायत रामपुर नैकिन तरूण रहंगडाले, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, अशोक सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहें।

Related posts

हर्षोल्लास के साथ मंडलो से लेकर बूथो तक मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

MP SIDHI NEWS TEAM

राहुल गांधी के DNA की जांच करने की सामर्थ्य आज किसी मशीन में नहीं है, वे तो पचनदा हैं-जयभान सिंह पवैया

MP SIDHI NEWS TEAM

वार्ड बॉय ने कोरोना मरीज महिला की ऑक्सीजन का पाइप निकालकर उसे मारने का किया प्रयास, खींच ले गए कान के टॉप्स

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!