25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा-कांग्रेस के बीच काजू-बादाम को लेकर होने लगी राजनीति

 भाजपा बोली- विदेशी हेलिकॉप्टर में कमलनाथ का देसी पर्यटन और विदेशी मेवा; कांग्रेस ने कहा- सिलावट ड्राइ फ्रूट्स पार्टी कर रहे

भोपाल। प्रदेश का ग्वालियर-चंबल अंचल इस समय बाढ़ के साथ-साथ राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। यहां बाढ़ के बाद जिंदगी के लिए जूझ रहे लोगों को देखने और उनसे मिलने नेताओं का आना-जाना लगा है। इन पीड़ितों को मदद का आश्वासन सभी दे रहे हैं, लेकिन अभी तक हकीकत में मदद शुरू नहीं हो पाई है। बुधवार-गुरुवार दो दिन मुख्यमंत्री ने ग्वालियर-चंबल अंचल का दौरा किया है। 4 दिन से प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट व ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वहीं डटे हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ का पानी उतरने के बाद हजारों लोग भूख से बेहाल हैं। ऐसे में नेताओं से सिर्फ उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। कांग्रेस-भाजपा एक दूसरे के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर काजू-बादाम खाने को लेकर आपदा में सियासत करती नजर आ रही हैं।

शनिवार को भाजपा ने पूर्व CM कमलनाथ का ग्वालियर-चंबल अंचल का फोटो शेयर किया। इसमें उनके पास रखे विदेशी काजू-बादाम के पैकेट को लेकर उन पर तंज कसा गया। इससे पहले कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने दो मंत्रियों के फोटो शेयर कर सवाल उठाए थे कि बाढ़ पीड़ितों के हालात देखने आए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को ड्राई फ्रूटस पार्टी कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी दौरा कर रहे हैं, पर इस सबके बीच गरीबों और पीड़ितों को भूलकर कांग्रेस-भाजपा एक-दूसरे की खींचतान करने का मौका नहीं छोड़ रही है। शनिवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे फोटो वायरल कर न केवल मजाक उड़ाया है, बल्कि बाढ़ से जूझ रहे गरीबों की खिल्ली भी उड़ाई है।शुक्रवार को मड़ीखेड़ा डैम के सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री सिलावट का ड्राइ फ्रूटस खाते यह फोटो कांग्रेस ने शेयर किया था। शुक्रवार को मड़ीखेड़ा डैम के सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री सिलावट का ड्राइ फ्रूटस खाते यह फोटो कांग्रेस ने शेयर किया था।

कांग्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए थे। इसमें मड़ीखेड़ा डैम के सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को पिकनिक मनाते दिखाया गया है। उनके ड्राई फ्रूट्स खाने पर सवाल खड़े किए गए। इसके साथ ही कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भिंड में रेस्क्यू के दौरान SDM और SDOP के रेस्क्यू करने वाली बोट में एंजॉय करते हुए वीडियो पर भी तंज कसा था।

शनिवार को ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर आए पूर्व CM कमलनाथ के कुछ फोटो कांग्रेस की मीडिया सेल ने अपलोड किए। इन्हीं फोटो में से एक फोटो में भाजपा को भी पलटवार का मौका मिल गया। भाजपा की ओर से डॉ. हितेश बाजपेयी ने ट्वीट कर हेलिकॉप्टर में बैठे कमल नाथ व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के बीच में रखे काजू-बादाम के पैकेट को हाइलाइट कर तंज कसा। ट्वीट में लिखा गया है कि “विदेशी काजू, विदेशी बादाम, विदेशी हेलिकॉप्टर में देश के दर्द को पर्यटन के रूप में मनाते हमारे प्रवासी नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ।“

Related posts

पत्रकार के साथ अमानवीय व्यवहार बेहद निंदनीय-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र से बसों का आवागमन 14 जुलाई तक बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

15 मई तक सब कुछ बंद कर दें,कड़ाई से जनता कर्फ्यू का पालन करें-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!