29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

नशे में धुत लड़कियों की कार ने डिलीवरी बॉय की ले ली जान

इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में सड़क हादसा हो गया जिसमे पार्टी से लौट रही नशे में चूर लड़कियों ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।कार ड्राइव कर रही लड़की ने इतनी शराब पी रखी थी कि उससे ठीक से खड़े भी नहीं हुआ जा रहा था। उसकी तीन दोस्तों का भी यही हाल था। घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है। हादसे के बाद भीड़ ने कार को घेर लिया। लड़कियों के परिजन मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनकी कार को भी रोक लिया।लोग लड़कियों को थाने लेकर चलने की बात करने लगे। पुलिस लड़कियों को थाने ले गई। शुरुआत में पुलिस ने तीन लड़कियों के नाबालिग होने की बात कही। बाद में पता चला कि सभी कॉलेज स्टूडेंट हैं और बालिग हैं।

तीन सहेलियों के साथ पार्टी से आ रही थी कार

राजेंद्र नगर टी आई अमृता सोलंकी ने बताया कि मृतक की पहचान देवीलाल (39) के रूप में हुई है। कार विजयनगर से ट्रेजर टाउन की ओर जा रही थी। राजेंद्र नगर ब्रिज के पास बाइक पर जा रहे डिलीवरी बॉय को कार ने टक्कर मारी। इसके बाद कार उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। पुलिस के मुताबिक कार एमआईजी में रहने वाली गार्गी माहेश्वरी चला रही थी। गाड़ी नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है। उसके साथ उसकी तीन सहेलियां भी कार में थीं। चारों किसी पार्टी से होकर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक सिंह ने बताया कि लड़कियों की कार की स्पीड इतनी तेज थी कि तीन पलटी खाने के बाद डिलीवरी बॉय पर गिरी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Related posts

मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव : तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव; आज से आचार संहिता लागू, 25 जून से 8 जुलाई तक मतदान

MP SIDHI NEWS TEAM

स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी… 9वीं-10वीं के स्कूल 5 अगस्त से खुलेंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

अब रीवा में बर्बरता का वीडियो सामने आया, बैटरी चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!