28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

जिले की सभी 448 उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया अन्न उत्सव,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से हितग्राहियों को वितरित हुआ निःशुल्क खाद्यान्न

कोरोना संकट काल में कई गरीबों की आजीविका पर असर पड़ा। हर परिवार को पर्याप्त खाद्यान्न मिलता रहे इस उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। पात्र राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न निःशुल्क दिया जा रहा है।

खाद्यान्न वितरण के लिये जिले की सभी 448 उचित मूल्य दुकानों में आज 7 अगस्त को अन्न उत्सव का आयोजन किया गया। अन्न उत्सव के लिये दुकानों को सुरूचि पूर्वक सजाया गया था। प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में निगरानी समिति के सदस्यों तथा कोविड आपदा प्रबंधन दल के सदस्यों को अन्न उत्सव में भागीदारी निभाने के लिये आमंत्रित किया गया। सीधी जिले में 26 हजार हितग्राहियों को 10 किलोग्राम के थैले में निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। अन्न उत्सव कार्यक्रम प्रातरू 10 बजे आरंभ हुआ। अन्न उत्सव में स्थानीय स्तर पर निर्धारित मुख्य अतिथि का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के बाद हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। जिले की विभिन्न उचित मूल्य दुकानों में जनप्रतिनिधिगण मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए।

राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह बघवार में, विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल मधुरी, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम कुसमी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभ्युदय सिंह मड़वास में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया।

Related posts

कोविड भर्ती मरीजों के लिए बनाया गया संवाद सेतु हेल्प डेस्क-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना के रैगांव से भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी की मौत कुछ दिन पहले हुए थे संक्रमित, इलाज के दौरान भोपाल में दम तोड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी का बहुमुखी विकास भाजपा ने किया, जल्द ही मुख्यमंत्री देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात – सीधी विधायक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!