28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर कट्‌टा अड़ाकर लूट ले गए हजारों रुपए

ग्वालियर। पेट्रोल डलवाने आए बाइक सवार बदमाशों ने पहले बाइक का टैंक फुल करवाया और फिर सेल्समैन पर कट्टा अडाकर 10 हजार रुपए ले उड़े घटना शुक्रवार रात पुरानी छावनी इलाके में साडा रोड की है। गौरतलब है कि घटना के समय सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए थे। घटना के समय मौके पर पहुंची पुलिस में बाइक सवार को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।

पुरा घटना

पुरानी छावनी से बदनापुरा की ओर जाने वाली साड़ा रोड पर व्यवसायी मुकेश यादव का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे पेट्रोल पंप पर सब कुछ सामान्य था। तभी यामाहा बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। पहले तो उन्होंने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद एक बदमाश ने कट्टा निकाला और सेल्समैन रविन्द्र राठौर के सीने पर अड़ा दिया। कट्‌टा देखकर सेल्समैन घबरा गया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले बदमाश ने उसके हाथ से 10 हजार रुपए छीने और हवा मे कट्टा लहराते हुए भाग गए।

लूट होने पर सेल्समैन ने पंप मालिक को घटना से अवगत कराया और तत्काल पुरानी छावनी थाना पुलिस को खबर दी। लूट की खबर मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। सेल्समैन से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

Related posts

BJP को फिर बदलना पड़ सकता है MP का मुख्यमंत्री? यह रही वजह

MP SIDHI NEWS TEAM

दीपावली से पहले एक नई स्कीम लॉन्च होगी, स्वयं का उद्योग लगाने के लिए मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन

MP SIDHI NEWS TEAM

मासूम के साथ टीचर के भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!