25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

भीषण हादसा : बस और ट्रक आमने-सामने टकराए

सागर। शनिवार सुबह सागर में छानबीला थाना क्षेत्र के चदैला के पास इंदौर से छतरपुर जा रही बस ट्रक से टकराया। हादसे में एक की मौत जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। बस और ट्रक हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद बस की सवारियां भाग गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए शाहगढ़ भेज दिया है। बीच सड़क पर हुए हादसे के बाद नेशनल हाइवे क्रमांक 86 सागर-छतरपुर मार्ग में जाम लग गया। जिससे दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हादसे के बाद नेशनल हाइवे क्रमांक 86 सागर-छतरपुर मार्ग पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा

बीच सड़क पर हुए इस हादसे के कारण सागर-कानपुर हाइवे पर जाम लग गया। दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ट्रक में मृत पड़े चालक के शव को शाहगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जेसीबी को बुलाकर सड़क पर पड़े दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद हाइवे पर यातायात बहाल हुआ।

आमने सामने की हुई टक्कर

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 7 बजे इंदौर से छतरपुर जा रही चार्टेड बस चंदैला के पास सामने से आ रहे टाटा 407 आयसर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आमने सामने की टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चला रहे ड्राइवर को गंभीर चोटें आई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक के क्लीनर को फैक्चर आया है। सूचना के बाद पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और क्लीनर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस का चालक सहित स्टाफ और सवारियां वहां से भाग गईं।

Related posts

डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश, 16 लाख की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

क्या सब कुछ ठीक चल रहा है कांग्रेस में ? क्या भाजपा में जा सकते हैं अजय सिंह “राहुल” ? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बंद कमरे में 40 मिनट की मुलाकात कि अजय सिंह “राहुल”

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेगे नाम रोशन – अजय सिंह राहुल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!