उत्तराखंड में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेशवासियों को एक बार फिर नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। संवैधानिक बाध्यता के चलते सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले तीन दिनों से दिल्ली में रुके थे। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र के जरिए इस्तीफा दिया है । इसके बाद देहरादून वापस आकर राज्पाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया।
राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए नए मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में
बने रहने को कहा। सूत्रों की माने तो इसके पीछे की वजह से संवैधानिक संकट पैदा होना बताया है ।
इस्तीफा देने के बाद राजनीति गलियारों में चार बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। ये नाम हैं सतपाल सिंह, धनसिंह
रावत, पुष्कर धामी और हरक सिंह रावत । सतपाल सिंह राज्य के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं जबकि धनसिंह का
नाम पिछली बार भी चर्चा में आया था लेकिन तीरथ सिंह रावत से आगे आने से पिछड़ गए थे
नया नेता चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज यानि शनिवार दोपहर तीन बजे देहरादून में बुलाई गई है।
यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस बार नए नेता का चयन विधायकों में से ही किया जाएगा।
