29.4 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

भोपाल से होकर जाने वाली ये ट्रेनें निरस्त, इन ट्रेनों का रूट बदला

रेलवे ट्रैक पर काम के चलते मध्य प्रदेश (MP News) से होकर जाने वाली कई गाड़ियों (Indian Railway IRCTC) को 21-22 दिसंबर तक निरस्त कर दिया गया है और वही कई ट्रेनों का रुट भी बदला गया है। घर से निकलने और टिकिट बुक करने से पहले आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर लें, ताकी कोई परेशानी ना हो।

बिलासपुर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक पर काम के चलते गाड़ी संख्या-22169 रानी कमलापति-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 15 से 22 दिसंबर, गाड़ी संख्या-22170 संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 16 से 23 दिसंबर, गाड़ी संख्या-18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 14 से 22 दिसंबर और गाड़ी संख्या-18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 से 21 दिसंबर के बीच नहीं चलेगी।

इन ट्रेनों का रुट बदला

  • आज 12 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19301 डॉ. अम्बेडकर नगर-यशवंतपुर – एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया- पेंडेकल्लु-गुंटकल-बेल्लारी-रायदुर्ग-चिकजाजुर-तुमकुर-यशवंतपुर होकर जाएगी।
  • 13 दिसंबर अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस – परिवर्तित मार्ग वाया- गुंटकल-गूटी-रेनिगुंटा-जोलारपेट्टई-बंगारापेट-यशवंतपुर होकर जाएगी।
  • 14 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19302 यशवंतपुर-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस – परिवर्तित मार्ग वाया- यशवंतपुर-तुमकुर-चिकजाजुर-रायदुर्ग-बेल्लारी-गुंटकल-पेंडेकल्लु-धोने होकर जाएगी।

Related posts

रीवा से नर्मदा उद्गम के दर्शन करने जा रहे परिवार की ​सड़क हादसे में 3 की मौत,4 लोग घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

मजदूर भाई-बहन कोरोना संकट में परेशान न हो – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

वहशी पिता सोती हुई बेटी की इज्जत को तार-तार किया, लोक लाज के डर से खाया जहर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!